Mainpuri News: शादी में रसगुल्लों को लेकर हुआ विवाद, दुल्हन के मौसा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

mainpuri news: मैनपुरी जिले में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद हो गया। जिसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दुल्हन के मौसा की हत्या कर दी गई।

Mainpuri News

Mainpuri News: खबर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से है। यहां एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया। रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के मौसा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक का साला भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए सैफाई स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वारदात के बाद मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। यह वारदात कुरावली कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला हरियाणा निवासी रणवीर सिंह गुरुवार की शाम गांव बीकापुर अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था।

इस दौरान रणवीर सिंह के साथ साला राम किशोर भी गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे बराती और घराती दावत खा चुके थे और सोने चले गए। इसी दौरान बीकापुर निवासी रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जाने लगे। तो रणवीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका, जिससे विवाद शुरू हो गया। दोनों आरोपियों ने रणबीर सिंह की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Recommended Video

    मैनपुरी: राशन डीलर की काली करतूत, नाबालिक से की छेड़छाड़

    वहीं, मृतक का साला रामकिशोर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड के बाद रणवीर के पुत्र सचिन कुमार ने रजत, अजय, सत्यभान और भारत के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में ASP राजेश कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+