Mainpuri: फावड़े से काटकर देवर ने की भाभी की हत्या, खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Mainpuri: फावड़े से काटकर देवर ने की भाभी की हत्या, खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ था विवाद

मैनपुरी, 16 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से है। यहां औंछा थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर की सुबह देवर ने अपनी भाभी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात स्थल पर ही महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Mainpur News: brother-in-law took life of sister-in-law

यह वारदात मैनपुर जिले के औंछा थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी घमंडीलाल और उनके भाई सर्वेश का खेत पास-पास है। घमंडी लाल की पत्नी रामवती (50) शनिवार सुबह को धान की फसल की सिंचाई के लिए देवर सर्वेश कुमार के खेत में नाली की सफाई कर रही थी। इसी बात पर उनका देवर भड़क गया और उसने नाली की सफाई करने से मना किया। इस पर रामवती ने अपनी फसल सूखने का हवाला देकर नाली की सफाई जारी रखी तो सर्वेश नाराज हो गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

इसी दौरान सर्वेश ने फावड़े से रामवती पर प्रहार कर दिया। रामवती के चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची थाना औंछा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की तहरीर मृतका की पुत्रवधू सुषमा ने सर्वेश, उसकी पत्नी सुषमा देवी, पुत्र शिवम, नितिन और पुत्री काजल के खिलाफ दी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अन्य आरोपित भी फरार हो गए। एसओ अजीत सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+