मैनपुरी में डबल मर्डर: घर में सो रहे दंपती की नृशंस हत्या, इस हाल में मिली आठ माह की बच्ची

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। यहां अज्ञात हमलावरों ने दंपत्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के सिर कुचले हुए थे। हमलावरों ने उनकी आठ माह की बच्ची को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची की रोने की आवाज पर पड़ोसियों को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस को दंपती के शव लहूलुहान हालत में मिले। बच्ची घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Husband and wife murdered in Mainpuri

जानकारी के मुताबिक, मामला मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव की है। निजामपुर निवासी 40 वर्षीय विघनेश शर्मा अपनी 38 वर्षीय पत्नी गीता के साथ गांव के बाहर बने मकान में रहते थे। कोई बच्चा न होने पर हाल ही में उन्होंने अपनी ससुराल से आठ माह की बच्ची को गोद लिया था। बच्ची भी उनके साथ घर में ही रहती थी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को घर के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब बच्ची चुप नहीं हुई और कोई घर से बाहर नहीं निकला तो ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

दरअसल, घर के अंदर पति-पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। उनके सिर में बेरहमी से कुचला गया था। ग्राणीणों ने घटना की सूचना कुरावली पुलिस को दी। डबल मर्डर की सूचना पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सीओ दद्दन प्रसाद, कुरावली थाना प्रभारी शिव कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घर में दंपती के शव पड़े मिले। बच्ची भी लहूलुहान थी। अधिकारियों ने मकान के पास में ही बने नलकूप के पास से खून से सनी लकड़ी छीलने वाली बसूली को बरामद किया है। हत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+