मैनपुरी: शटरिंग के मलबे में दबकर पिता-पुत्र की मौत, घर में मचा कोहराम

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में जीने की शटरिंग खोलते समय गिरे जीने के मलबे में दबकर पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पिता पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

father son died in accident in mainpuri

घटना थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम नगला शोभा की है। यहां के रहने वाले जबर सिंह के घर जीना निर्माण का कार्य चल रहा था। बीते कुछ दिनों पहले जीना बनाया गया था, जिसकी शटरिंग खोली जा रही थी, तभी जीना का लेंटर भरभरा कर नीचे गिर गया। मलबे में जबर सिंह और उनका पुत्र लालू दब गया। दोनों ही पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से पूरे घर मे चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिली। तत्काल मौके पर थाना पुलिस पहुंची, जिसने मलबे में दबे पिता पुत्र के शव को बाहर निकालकर शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+