अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, पूछा- बलात्कारियों और बैंक लुटेरों पर कब चलेगा बुलडोजर?

मैनपुरी, 15 अप्रैल: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 14 फरवरी को मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। साथ ही, पूछा कि बलात्कारियों और बैंक लुटेरों पर बुलडोजर कब चलेगा। जो बाबा संत लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं उनका क्या होगा।

Recommended Video

    Azam और Shivpal मिलकर बिगाड़ने वाले हैं सपा का खेल ! कैसे होगा डैमेज-कंट्रोल | वनइंडिया हिंदी
     Akhilesh Yadav criticizes Yogi govt in Mainpuri

    मैनपुरी में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, 'बुलडोजर संस्कृति से पता नहीं बुलडोजर एक दिन कहां पहुंच जाएगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि ये सरकार की तरफ मुड़ जाए? बुलडोजर वहां क्यों नहीं चल रहा है जहां बलात्कार, बैंक डकैती हो रही है?।' उन्होंने कहा कि जो बाबा संत लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं उनका क्या होगा।

    लखनऊ में एक संत को जेल जाना पड़ा। सीतापुर के एक महंत को जेल जाना पड़ा। ऐसे बहुत लोग हैं जिन पर सरकार को नजर रखकर कार्रवाई करनी चाहिए। वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अयोध्या में पांच साल की ब्राह्मण परिवार की एक बेटी के साथ हुई घटना के बाद परिवार के सदस्य की जान तक चली गई। क्या उस ब्राह्मण परिवार की बेटी का इलाज से लेकर के परिवार तक की मदद सरकार करेगी।

    उन्होंने कहा कि बैंक में जमा लोगों के रुपए गायब हो रहे हैं। लॉकर में रखा सामान गायब हो रहा है। क्या उन पर भी बुलडोजर चलेगा। बुलडोजर संस्कृति आखिर प्रदेश को कहां ले जाएगी। लगता है अब न्यायपालिका नहीं बुलडोजर ही न्याय देगा। कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजों के रास्ते पर चल देश को बांटने में जुटी हुई है।

    अखिलेश ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई जाएगी। चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ गई है। डीजल, पेट्रोल, खाद महंगी हुई है। घर बनाना मुश्किल हो गया है। उद्योग, रोजगार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है लेकिन कहीं न कहीं चूक जरूर हुई है।

    इस दौरान अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वो संगठन की मजबूती के लिए काम करें। विधानसभा चुनाव में समाज के हर वर्ग ने हमको वोट दिया है। हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता सीधे कार्यकर्ताओं से संपर्क रखें। कार्यकर्ता का उत्पीड़न होने पर विरोध करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+