सिरफिरे आशिक ने पादरी की पत्नी और बेटी पर किया चाकू से हमला, दोस्ती का बना रहा था दबाव
Mainpuri News, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सिरफिरे आशिक ने पादरी के घर में घुसाकर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में पादरी के अलावा पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना का बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मामला मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र के सेंटीनियल मेमोरियल चर्च की है। यहां पादरी अपने परिवार के साथ रहता है। बता दें कि हैप्पी नाम का युवक पादरी की बेटी को आये दिन परेशान करता था। आरोप है कि हैप्पी उस पर दोस्ती करने का दबाव डालता था। युवती के मना करने पर मंगलवार की देर रात हैप्पी युवकी के घर में चाकू लेकर घुस आया। आते ही उसने पाटरी की बेटी पर चाकू से हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर पादरी और उनकी पत्नी बचाने आए तो उनके ऊपर भी चाकू से कई वार किए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सैफई में भर्ती कराया। रात में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया है।

एसपी ने क्या कहा...
एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि पादरी की बेटी के दोस्ती न करने पर सहपाठी छात्र ने ही रात के समय वारदात को अंजाम दिया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग है।
ये भी पढ़ें:- मैनपुरी नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications