यूपी में संजलि के बाद एक और बेटी को जिंदा जलाया, मरते-मरते दिया बयान

Mainpuri news, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश मे बेटियों को जिंदा जलाने का सिलसिला जारी है। आगरा में संजलि के बाद अब मैनपुरी में महिला को जिंदा जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। बीते 20 दिसंबर को महिला को जिंदा जलाया गया था, इलाज के दौरान उसकी सैफई में मौत हो गई। महिला ने मृत्यु से पहले जिंदा जलाए जाने का बयान भी दिया है। इसका वीडियो सामने आया है, मामले में पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है।

A woman burnt down by in laws in Mainpuri

घटना थाना दन्नाहार के अवाहार मड़ैया गांव की है, यहां पर महिला रजनी (30 वर्ष) की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। आरोप है कि महिला को काफी दिन से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसको मारपीट कर तरह-तरह की यातनाएं दी जाती थी। महिला को परेशान कर रहे उसके पति और अन्य लोगों ने बीते 20 दिसंबर को उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

A woman burnt down by in laws in Mainpuri

गंभीर रूप से झुलसी महिला को मैनपुरी के जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया था। इलाज के दौरान बीते 26 दिसंबर को महिला की मौत हो गई। महिला ने अपनी मौत से पूर्व खुद को जिंदा जलाए जाने का बयान भी दिया जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने महिला को जलाए जाने के बाद बीते 24 दिसंबर को महिला के पति समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात पुलिस अधिकारी कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- आलू की फसल के लिए वरदान है देसी शराब, किसानों ने गिनाए इसके फायदेमंद गुण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+