Mainpuri: दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या, फिर खुद को भी हत्यारोपी ने मारी गोली

Mainpuri Crime News: सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आई है, जिसे सुनकर आपका दिल भी दहल जाएगा। दरअसल, यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को घर के बड़े बेटे ने अंजाम दिया। उसने पहले परिवार के चार लोगों और एक रिश्तेदार को फरसे से काट डाला।

इसके बाद दो अन्य लोगों को भी मारने की कोशिश की। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं, इस हादसे गंभीर रूप से घायल हुई दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका हॉस्टिपल में इलाज चल रहा है।

mainpuri-crime-news

इस हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये सनसनीखेज वारदात किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा अरसारा गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वारदात को देर रात 2 बजे अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था। कुछ दिन पहले ही शिववीर अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव लौटा था। सुभाष के मझले पुत्र सोनू की गुरुवार को बारात इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव गई थी।

शुक्रवार को घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। देर रात तक सभी लोग DJ बजा कर नाच गा रहे थे। इसी दौरान सोनू के बड़े भाई शिववीर ने सभी को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने हत्याकांड को अंजाम दिया।

शिववीर ने सबसे पहले आंगन में सो रहे भाई भुल्लन (20) को बंके से काट डाला। इसके बाद बहनोई सौरभ (26) और भाई के दोस्त दीपक (20) की हत्या कर दी। वहीं, छत पर सो रहे अपने दूसरे भाई सोनू (22) और उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनी की बंके से गला काटकर हत्या कर दी। इस हमले में पिता सुभाष, आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने घर से कुछ दूर जाकर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों की पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई और तीन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हत्याकांड क्यों अंजाम दिया गया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है। बता दें कि इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी, आईजी और एडीजी सहित जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस घर में मौजूद अन्य लोगों और पड़ोंसियों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+