यूपी में मजदूरी के 50 रुपए मांगने पर जूते से जमकर पिटाई, वीडियो वायरल
mainpuri news, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक की जमकर जूतों से पिटाई की जा रही है। पिटनेवाला युवक खेत की जुताई के रुपये मांगने पड़ोस के गांव में गया था जहां 50 रुपये के लेनदेन को लेकर कहा-सुनी हुई तो उसकी जूतों से जमकर धुनाई कर दी गई।

घटना थाना किशनी के खड़गपुर चंदपुर गांव की है, यहां के रहने बाले ध्रुव सिंह का खेत पड़ोसी गांव के रहने बाले युवक सतेंद्र के भाई ने ट्रैक्टर से जोता था। जुताई के 50 रुपया को लेकर सतेंद्र के भाई की ध्रुव सिंह से कहासुनी हो गई। इसी को लेकर ध्रुव सिंह व उसके सहयोगियों ने सतेंद्र के भाई को पकड़कर जमकर जूतों से पिटाई कर दी। और वीडियो भी वायरल कर दिया।
ध्रुव सिंह का आरोप है कि वीडियो किसने वायरल किया, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। सतेंद्र के भाई ने कहा-सुनी के दौरान कट्टा निकालकर मेरे भाई के ऊपर तान दिया था। मैंने उसका कट्टा छीनकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें- मुंबई: मीठीबाई कॉलेज में फेस्ट के दौरान भगदड़, दो दर्जन से ज्यादा घायल, 3 आईसीयू में भर्ती












Click it and Unblock the Notifications