महोबाः कानपुर-सागर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, मंजर देख कांप गई रूह

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा कार के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है । इस इनोवा कार में कानपुर की जानी-मानी जबाबी कीर्तन पार्टी क्रान्तिमाला के लोग सवार थे।

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-सागर हाईवे का है, जहां बताया जा रहा है कि कानपुर से क्रांति माला जबाबी कीर्तन पार्टी नौगांव ( मध्यप्रदेश) में चल रहे मेले में प्रोग्राम करने जा रही थी तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से पेड़ से टकरा गई ।

आनन-फानन में लोगों को पहुंचाया अस्पताल

आनन-फानन में लोगों को पहुंचाया अस्पताल

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके से निकल रही महोबा पुलिस की स्वाट, सर्विलांस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस से आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया।

दूर तक लोगों को सुनाई दी टक्कर की आवाज

दूर तक लोगों को सुनाई दी टक्कर की आवाज

हादसे में क्रांतिमाला पार्टी के के.के शर्मा, अनिल कुमार और आदित्य शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। इनमे से दो की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया । जबकि इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । प्रत्यक्षदर्शी विजय पाल का कहना है कि उनकी गाड़ी 100 मीटर की दूरी पर थी तभी बहुत तेज आवाज आई और उन्होंने गाड़ी रोक कर वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को भी रुकवाया।

मौके पर ही तीन लोगों की हुई मौत

मौके पर ही तीन लोगों की हुई मौत

इसके बाद पुलिस को 112 नम्बर डायल करके सूचना दी। साथ ही एम्बुलेंस को सूचना देकर गाड़ी में फंसे लोगों की मदद में लग गए। इस गाड़ी में सात लोग सवार थे, जिसमें ऐसा लग रहा था कि तीन की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल थे जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया । इस हादसे की वजह या तो ड्राइवर को नींद आ गई या जो भी रही कार बहुत तेजी से पेड़ से टकरा गई ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+