UP Board Result: छात्रा बोली- मेरे इतने कम नंबर नहीं आ सकते और कमरे में जाकर लगा ली फांसी

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले में 12वीं की एक छात्र ने एग्जाम में फेल होने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे लटकता मिला। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

up board result 2020 class 12th girl student hang herself after failed in two subject

दो सब्जेक्ट में फेल थी रोशनी

जिले के मोहल्ला समदनगर निवासी सरमन की 17 वर्षीय बेटी रोशनी शहर के ओम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में पढ़ती थी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार को एग्जाम का रिजल्ट आया तो वह दो सब्जेक्ट में फेल हो गई। गणित व रसायन विज्ञान में कम अंक आने से रोशनी परेशान हो गई। रविवार की सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फांसी पर लटकता मिला। बेटी को इस हाल में देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इतने कम नंबर नहीं आ सकते कहकर गई और लगा ली फांसी

रोशनी की मां मन्नू के मुताबिक, बेटी रोशनी परीक्षा के समय दिन रात पढ़ाई करती थी। शनिवार को रिजल्ट आने पर वह दो विषयों में फेल हो गई। इसके बाद वह काफी परेशान हो गई थी। घरवाले उसे समझा रहे थे कि कोई बात नहीं अगली बात पास हो जाएगी, लेकिन वह एक ही रट लगाए थी कि उसके इतने कम नंबर नहीं आ सकते हैं। रविवार की सुबह रोशनी ने परिवार के साथ चाय पी और इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+