'गाय बचाओ-किसान बचाओ यात्रा' निकालना कांग्रेसियों को पड़ा भारी, महोबा पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

Mahoba Police lathi-charged on Congres workers महोबा। 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा बुधवार (30 दिसंबर) को निकालना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी पड़ गया। महोबा पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा। वहीं, कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। अजय कुमार लल्लू ने लिखा, 'गौ सेवा के नाम पर फ़ोटो खिंचाने वाले मुख्यमंत्री का मुखौटा जनता के सामने है।'

Recommended Video

    'गाय बचाओ-किसान बचाओ यात्रा' निकालना कांग्रेसियों को पड़ा भारी, महोबा पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    Mahoba Police lathi-charged on Congres workers

    जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' संरक्षित करो का आयोजन किया गया था। पदयात्रा के मुख्य अतिथि अजय कुमार लल्लू को कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था किन्तु वह किन्हीं कारणों से सभास्थल नहीं पहुंच सके। किन्तु नगर व क्षेत्र से भारी मात्रा में भीड़ एकत्र हुई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप कुमार जैन आदित्य के नेतृत्व में पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। मौके पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया।

    पदयात्रा रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीओ सदर का बिल्ला नोच लिया। धक्कामुक्की शुरू होता देख गुस्साए पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ मीडिया कर्मियों को भी नहीं बक्शा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित एक सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बसों में भरकर जिला मुख्यालय भेज दिया।

    अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर बोला हमला
    प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। अजय कुमार लल्लू ने लिखा, 'गाय बचाओ-किसान बचाओ यात्रा से घबराई सूबे की घमंडी सरकार ने महोबा में हमारे नेताओं-कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और गिरफ़्तार किया। गौ सेवा के नाम पर फोटो खिंचाने वाले मुख्यमंत्री का मुखौटा जनता के सामने है। सरकार जितनी तानाशाही कर ले कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई जारी रखेगी।' वहीं, दूसरे ट्वीट में लिखा, 'महोबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मां - बहन के गालियों के साथ लाठियों की बौछार। वाह री योगी सरकार। गौ माता और किसानों की आवाज़ उठाना गुनाह है क्या? कार्यकर्ताओं के ऊपर गिर रहे लाठियों को, गालियों को याद रखा जायेगा। साफ है योगी सरकार में लोकतांत्रिक मूल्यों की जगह नहीं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+