महोबा: इंद्रकांत त्रिपाठी मामले में फरार चल रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष गिरफ्तार

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बहुचर्चित क्रेशर और विस्फोटक कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र कुमार शुक्ला को बुधवार को महोबा जिले की स्वाट और सर्विलांस टीम ने नाटकीय ढंग से महोबकंठ थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले में निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार और कांस्टेबल अरुण कुमार यादव अब भी फरार चल रहे हैं। बता दें कि इन्द्रकांत त्रिपाठी ने वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र शुक्ला पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए तत्कालीन एसपी और तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई एवं कारोबारी ब्रह्मदत्त तिवारी,सुरेश सोनी पर अपनी हत्या करवाने की साजिश करने का आरोप लगाया था।

mahoba businessman indrakant tripathi matter accused policeman arrested

इलाज के दौरान हो गई थी कारोबारी की मौत

वीडियो वायरल करने के अगले दिन ही कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी कबरई थानाक्षेत्र के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में गोली लगी अवस्था में पाए गए थे, जिनकी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर 13 सितंबर को कबरई थाने में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र कुमार शुक्ला, कारोबारी ब्रह्मदत्त तिवारी, सुरेश सोनी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो बाद में हत्या में तब्दील हो गया था।

गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया

शासन द्वारा गठित एसआईटी की जांच में कारोबारी की मौत को हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या करार दिया गया था। दर्ज मुकदमा भी हत्या से आत्महत्या को प्रेरित करने में तब्दील हो गया था। मामले में आरोपी बनाए गए निलंबित एसपी सहित सभी आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ तक को लगाया गया था, लेकिन किसी भी टीम को कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार को महोबा जिले की स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने नाटकीय ढंग से तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी है टीम

पुलिस अधीक्षक महोबा अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कबरई के इन्द्रकांत त्रिपाठी के मामले में जो अभियोग पंजीकृत हुआ था उसमे काफी लंबे समय से फरार व वांचित चल रहे पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला को स्वाट व सर्विलांस टीम ने महोबकंठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+