'मछली खाने से औरतें चिकनी दिखने लगती हैं, ऐश्वर्या राय की आंखें...', एकनाथ शिंदे के मंत्री की फिसली जुबान

महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के एक मंत्री ने ऐसा विवादित बयान दे डाला है जिसको लेकर अचानक वो सुर्खियों में आ चुके हैं। उन्‍होंने एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण में मछली खाने के फायदे बताते हुए कहा - मछली खाने की वजह से बॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखें और त्वचा खूबसूरत दिखती है।

Shindes ministers controversial statement

पूर्व विश्‍व सुंदरी और बॉलीुवड एक्‍ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर ये विवादित बयान महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित ने राज्‍य के धुले जिले के अंतुरली में आयोजित कार्यक्रम में दिया। वो यहां पर मछुआरों को मछली पकड़ने संबंधी सामग्रिया बांटने आए थे।

जनजातीय विकाय मंत्री डॉ विजय कुमार गावित ने इस कार्यक्रम में मछुआरों को संबोधित किया। मछुआरों को मछली खाने के फायदे गिनाते हुए उन्‍होंने कहा क्‍या आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी हैं? मेंगलुरू में समुद्र तट पर ऐश्वर्या राय रहती थीं , उनकी आंखे आकर्षक और चमकीली दिखती है क्‍योंकि वो हर दिन मछली खाती हैं।

इसके साथ ही मंत्री डॉ गावित ने बताया कि मछली में एक प्रकार का तेल होता है, इसी तेल से आंखे चमकीली और बॉडी की स्किन अच्‍छी होती है। इसके साथ ही उन्‍होंने मछुआरों के बीच जाकर उन्‍हें ही मछली पकड़ने के फायदे बताए।

मंत्री ने मछुआरों को भाषण देते हुए जब ऐश्वर्या राय को लेकर बात कही तो वो खुद ही ठहाके लगा कर हंसने लगे। बता दें 68 वर्षीय मंत्री डॉ गावित की बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सांसद भी है।

वहीं डॉ गावित के इस बयान पर राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अमोल मिटकारी ने आलोचना की और कहा कि प्रदेश के मंत्री को ऐसे बयान देने के बजाय आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर ध्‍यान देना चाहिए।

वहीं महाराष्‍ट्र विधायक नितेश राणे ने अपनी ही पार्टी के मंत्री के ऐसे विवादित बयान पर कहा " मैं तो रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+