मुंबई में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, 23 वर्षीय बेटी गिरफ्तार, आलमारी में महीनों से लाश रखने का आरोप

पुलिस ने मृतक महिला की बेटी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपनी मां की हत्या कर शव को आलमारी में छुपाकर रखा था। उसने कई महीनों से शव को आलमारी में रखा था।

मुंबई में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, 23 वर्षीय बेटी गिरफ्तार

Maharashtra Woman Decomposed Body Found: मुंबई के लालबाग इलाके में 55 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव प्लास्टिक की थैली में मिला है। मृतक महिला की पहचान बीना जैन के रूप में हुई है। महिला का सड़ा-गला शव प्लास्टिक की थैली में मंगलवार रात करीब 09:30 बजे इब्राहिम कासम बिल्डिंग की पहली मंजिल पर मिला। इंडिया टुडे के मुताबिक, मृतका के भाई और भतीजे ने मुंबई के कालाचौकी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मृतक महिला की 23 वर्षीय बेटी रिंपल जैन को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां की हत्या की है। उसने शव को 2-3 महीने से अलमारी में छिपाकर रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के हाथ और पैर धारदार हथियार से काटा गया है। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को महिला का सड़ा-गला शव प्लास्टिक की थैली में मिला।

Recommended Video

    Mumbai Airport पर धरे गए 3 विदेशी gold smuggler, अनोखी तस्करी का Video देखिए | वनइंडिया हिंदी

    डीसीपी प्रवीन मंडे ने कहा कि 55 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव लालबाग इलाके में प्लास्टिक की थैली में मिला है। मृतक महिला के 22 वर्षीय बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बेटी रिंपल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

    वहीं, इससे पहले दिल्ली पुलिस को भलस्वा इलाके में एक शव मिला था। शव के तीन से ज्यादा टुकड़े हो चुके थे। शव तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से मिली जानकारी के बाद पहुंची थी। शव मिलने के बाद आतंकियों पर पुलिस का संदेह गहरा गया था। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे अहम जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही।

    यह भी पढ़ें- Bhopal News: मोबाइल और लैपटॉप से खुलेगा SI सुरेश खांगुड़ा और पत्नी कृष्णा व बेटे की हत्या का राज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+