बेटे के लिए ससुराल वाले बहू पर डाल रहे थे दवाब, महिला ने कर दी 3 महीने की बेटी की हत्या

नई दिल्ली, 2 दिसंबर: महाराष्ट्र पुलिस ने गुरुवार को एक कलयुगी मां को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। महिला ने पहले दावा किया था कि उसकी तीन महीने की बेटी को घर से एक अज्ञात फेरीवाले ने चुरा लिया था, लेकिन बाद में पता चला कि महिला ने खुद उसकी हत्या की है। शुक्रवार को उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

crime

पुलिस के मुताबिक कालाचौकी निवासी महिला सपना बजरंग मगदुम (32) की एक 8 साल की बेटी थी और वो दूसरा बच्चा बेटा चाहती थी। उसके परिवार वाले बेटे के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिस वजह से उसने हताश होकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को एक मनगढंत कहानी बता दी। पुलिस के मुताबिक महिला ने उनको बताया था कि मंगलवार दोपहर 30-35 साल की उम्र का फेरीवाला उनके घर आया। उसने कपड़ों के बदले प्लास्टिक की बाल्टी देने का वादा किया। जब वो कमरे में गई तो फेरीवाल भी घर में घुस गया।

महिला ने आगे बताया कि फेलीवाले ने उसके मुंह पर क्लोरोफॉर्म वाला कपड़ा दबा दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। जब वो होश में आई, तो वो शख्स उसकी बेटी को लेकर घर से निकल गया था। इसके बाद उसने अपने पति को फोन किया और घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने कालाचौकी पुलिस स्टेशन पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और क्राइम ब्रांच को भी इसकी जांच सौंपी।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब हमने घटना के बारे में महिला से पूछताछ की, तो हमें उसमें कुछ गड़बड़ लगी। बाद में पता चला कि महिला ने बच्ची को घर वाली पानी की टंकी में गिराकर मार दिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ तो महिला ने बताया कि बेटे के लिए उसे ससुराल वाले परेशान कर रहे थे, जिस वजह से उसने ये कदम उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+