Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र सरकार क्‍या देगी रमजान के दौरान 3 घंटे का ब्रेक? सपा विधायक अबू आज़मी ने CM से की डिमांड

Maharashtra News: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सरकार नेरमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले काम से जाने की अनुमति दी गई है। जिसके बाद महाराष्‍ट्र में भी रमजान के पाक महीने में तीन घंटे का ब्रेक काम में दिए जाने की मांग उठी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार रमजान के महीने में कर्मचारियों को तीन घंटे का ब्रेक देगा?

दरअसल, रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों के लिए तेलंगाना और आंग्र प्रदेश जैसे राज्यों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के बीच, सपा विधायक अबू आज़मी ने महाराष्ट्र सरकार से भी ऐसी की सुविधा महाराष्‍ट्र में रमजान के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों के लिए की है।

Maharashtra

सपा विधायक अबू आज़मी ने की है ये डिमांड

अबू आज़मी ने प्रस्ताव दिया है कि देवेंद्र फडणवीस प्रशासन को अपने कर्मचारियों को रमजान के पवित्र महीने के दौरान तीन घंटे का ब्रेक देना चाहिए। एबीपी को दिए इंटरव्‍यू में सपा विधायक अबू आजमी ने कहा "मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करता हूं कि वे तेलंगाना सरकार की ओर से हमें 3 घंटे का ब्रेक दें। बजट सत्र भी शुरू होने वाला है। हमें रमजान के दौरान 3 घंटे का ब्रेक दें।"

क्‍या सरकार देंगी ये ये छूट?

हालांकि अभी तक महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस डिमांड पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाद अगर सरकार इस पर विचार भी करती है तो ये तो तय माना जा रहा है कि ये ब्रेक 3 घंटे का तो नहीं होगा। क्‍योंकि ये लंबी अवधि है।

लाउडस्पीकर विवाद पर क्‍या बोले आज़मी

सपा नेता ने लाउडस्पीकर विवाद पर भाजपा नेता किरीट सोमैया के बयानों पर आजमी ने कहा "किरीट सोमैया जिस जगह लाउडस्पीकर के बारे में तर्क दे रहे हैं, वहां हवाई जहाज के उड़ने जैसी तेज आवाज आती है, आप इसे बंद क्यों नहीं करवाते? आजमी ने कहा " मैं भी इस बात से सहमत हूं कि अगर मस्जिद में एक से ज्यादा स्पीकर हैं, तो उस पर कोई कार्रवाई करना ठीक नहीं है।"

लव जिहाद के खिलाफ कानून पर क्‍या बोले अबू आजमी?

महाराष्ट्र में लव जिहाद के खिलाफ संभावित कानून के बारे में चर्चा के बीच, आज़मी ने इस अवधारणा को अस्तित्वहीन बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया। उन्‍होंने कहा "लव जिहाद जैसी कोई चीज नहीं है। मैं मुस्लिम लड़कों से अपील करता हूं कि वे दूसरे धर्मों के लोगों से शादी न करें। यह प्यार मौत का कारण बन जाएगा। वे ऐसा कानून लाएंगे और आपको आपकी ही पत्नी के हाथों में फंसा देंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+