मुंबई एयरपोर्ट पर 20 आवारा कुत्तों का बना 'आधार कार्ड', गले में लटकाए गए QR कोड, क्यों किया गया ऐसा?

Mumbai Airport Dog Aadhaar: मुंबई एयरपोर्ट पर 20 आवारा कुत्तों के एक झुंड को उनका पहचान-पत्र दिया गया है। जी हां, मुंबई एयरपोर्ट पर 20 आवारा कुत्तों का आधार कार्ड बना है और उनके गले में एक क्यूआर कोड लटका हुआ देखा गया है।

इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर कुत्ते की जानकार - नाम, कुत्ते के खो जाने पर टीकाकरण, नसबंदी और मेडिकल नगेट्स जैसे हर डिटेल पता चल जाता है।

Mumbai Airport Dog Aadhaar

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक टीम द्वारा काफी उत्साह के बीच इन कुत्तों को पहचान पत्र के तौर पर गले में क्यूआर कोड लटकाया गया है।

असल में कुत्तों को नियमित रूप से खाना खिलाने वाला एक व्यक्ति जो अक्सर उन्हें खाना खिलाने आता था। लेकिन ये कुत्ते दूसरों को अपनी ओर आते देखकर सावधान हो जाते थे। इसी वजह से कुत्ते की पहचान जरूरी थी।

मुंबई का एक संगठन Sion ने 'pawfriend.in' नामक पहल के माध्यम से कुत्तों के लिए विशिष्ट पहचान टैग तैयार किए हैं। यहां के एक इंजीनियर अक्षय रिडलान ने कहा, हमने शनिवार सुबह लगभग 8.30 बजे शुरुआत की और क्यूआर कोड टैग को ठीक करने और उन्हें टीका लगाने के लिए कुत्तों का पीछा किया।''

Mumbai Airport Dog Aadhaar

उन्होंने बताया कि अगर कोई पालतू जानवर खो जाता है या स्थानांतरित हो जाता है, तो क्यूआर कोड टैग उसे उसके परिवार से दोबारा मिलाने में मदद कर सकता है। यह बीएमसी को शहर में आवारा जानवरों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

बांद्रा की रहने वाली सोनिया शेलार, जो रोजाना लगभग 300 आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं, जिनमें एयरपोर्ट के बाहर के कुत्ते भी शामिल हैं, उन्होंने कहा कि उनका काम कुत्तों को पास लाना था और बीएमसी के पशुचिकित्सक से उनको टीका लगवाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+