महाराष्ट्र विधानसभा में किसकी बनेगी सरकार? वोटिंग से पहले प्री पोल सर्वे में सामने आए हैरान करने वाले नतीजे

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 20 नवंबर के होगा और 23 नवंबर को मतगणना के बाद हार जीत का असली फैसला चुनाव आयोग सुनाएगा। लेकिन मतदान के चार दिन पहले महाराष्‍ट्र में महायुति या महाविकास अघाड़ी गठबंधन किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर प्री पोल सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

इस बार के महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सत्‍तारूढ़ महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्‍मीद है। वहीं चुनाव से चंद दिन पहले एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में किस गठबंधन की सरकार बनने की भविष्‍यवाणी की गई है आइए जानते हैं?

Mahayuti Mahavikas Aghadi

महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी

पहले बता दें महाराष्‍ट्र में सत्‍तारूढ़ महाय‍ुति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एसीपी शमिल है और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल है। इस बार के चुनाव में इन दोनों गठबंधनों के बीच चुनावी मुकाबला हो रहा है।

महायुति या महाअघाड़ी किसकी बनेगी सरकार?

चुनाव पूर्व करवाए गए सर्वेक्षण के आधार पर की गई भविष्‍यवाणी के अनुसार महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की 151 से 162 सीटें जीतने की संभावना जताई गई है। वहीं इस प्री पोल सर्वे के अनुसार सत्तारूढ़ महायुति को 115-128 सीटें मिल सकती हैं। अन्‍य की बात करे तो इस सर्वे में अन्‍य के लिए 5-14 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की होगी जरूरत?

बता दें महाराष्‍ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 145 है। यानी जिस गठबंधन ने 145 सीटें हासिल कर ली वो महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने का दावा करेगा।

महाविकास अघाड़ी की होगी अगली सरकार

अगर इस सर्वे की भविष्‍यवाणी सच होती है तो महाराष्‍ट्र में विपक्षी महाविकास अघाड़ी इस चुनाव में महायुति गठबंधन से सत्‍ता छीनने में कामयाब हो जाएगी।

कितना होगा वोट शेयर

वहीं लोकपो द्वारा प्री पोल सर्वे में भी महायु‍ति का वोट शेयर 37 से 40 फीसदी होने का अनुमान लगाया गया है जब कि विपक्षी एवीए का वोट शेयर 44 से 46 प्रतिशत होने की भविष्‍यवाणी की गई है। लोक पोल सर्वेक्षण प्रति विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 नमूनों के साथ आयोजित किया गया था। सर्वेक्षण के लिए कुल 86,400 नमूनों का उपयोग किया गया।

ये भी पढ़ें-महाराष्‍ट्र में महायुति सरकार बनेगी तो शिंदे या फडणवीस कौन होगा मुख्‍यमंत्री? भाजपा ने चौंकाने वाला दिया जवाब

क्‍या सच हुआ था पिछड़ा सर्वेक्षण

हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में भी यही चुनाव पूर्व सर्वेक्षण गलत साबित हुआ था। हरियाणा चुनावों के मामले में, लोक सर्वेक्षण ने कांग्रेस के लिए क्लीन स्वीप की भविष्यवाणी की थी जो अंततः नहीं हुआ क्योंकि भाजपा सत्ता में लौट आई। मध्य प्रदेश में भी इस सर्वे ने कांग्रेस पार्टी की जीत की गलत भविष्यवाणी की थी।

मैट्रिज़ सर्वे में किसकी जीत की भविष्‍यवाणी की गई?

अभी हाल ही में जनमत सर्वेक्षण मैट्रिज़ ने भविष्यवाणी के अनुसार महाराष्‍ट्र में महायुति सरकार की वापसी की भविष्‍यवाणी की गई थी। 10 अक्‍टूबर से 9 नवंबर के बीच 1,09,628 वोटर्स से पूछे गए सवाल पर आधारित सर्वेक्षण के अनुसार, महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति को 145-165 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था वहीं विपक्षी एमवीए को लगभग 106-126 सीटें जीतने की भविष्‍यवाणी की गई है। मैट्रिज़ सर्वेक्षण में वोट प्रतिशत के लिए एमवीए को 41 प्रतिशत और महायुति को 47 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+