महाराष्‍ट्र में महायुति सरकार बनेगी तो शिंदे या फडणवीस कौन होगा मुख्‍यमंत्री? भाजपा ने चौंकाने वाला दिया जवाब

Maharashtra Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी इस बार के चुनाव में सत्‍तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। खास बात ये है कि दोनों ही गठबंधन महाराष्‍ट्र चुनाव बिना मुख्‍यमंत्री के चेहरे का ऐलान किए लड़ रहे हैं।

ऐसे में महाराष्‍ट्र में अगली सरकार किस गठबंधन की होगी इस पर तो सभी की निगाहें टिकी हुई हैं इसके साथ ही लोग ये भी जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि आखिर महाराष्‍ट्र का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? अगर महायुति गठबंधन की सरकार बनती है तो एकनाथ शिंदे या देवेेंद्र फडणवीस कौन होगा मुख्‍यमंत्री? इस सवाल पर जानिए भाजपा ने क्‍या दिया जवाब?

Devendra Fadnavis Eknath Shinde

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति और महाविकास में चल रहे संग्राम के बीच महाराष्‍ट्र भाजपा ने नेता विनोदे तावड़े ने इस बार फिर महायुति सरकार बनने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने महायुति की ओर से मुख्‍यमंत्री कौन होगा इसका खुलासा किया है।

शिंदे या फडणवीस में कौन होगा मुख्‍यमंत्री?

भाजपा नेता विनोद तावड़े से जब पूछा गया कि महायुति की सरकार बनती है तो शिंदे या फडणवीस में कौन मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालेगा, इस सवाल पर उन्‍होंने जवाब दिया कि मुख्‍यमंत्री पद पर चर्चा महाराष्‍ट्र चुनाव परिणाम आने के बाद होगी।

चुनाव के बाद कैसे तय होगा सीएम?

एक मराठी समाचार पत्र को दिए इंटरव्‍यू में भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कहा महायुमि में संख्‍या बल पर मुख्‍यमंत्री पद तय होने जेसी कोई बात नही है, हम चुनाव समाप्‍त होने के बाद ही इस पर फैसला करेंगे। उन्‍होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा संख्‍या बल की कोई बात नही है, बिहार में हमारे पास विधायक संख्‍या अधिक है, लेकिन इसके बावजूद हमने नीतीश कुमार का मुख्‍यमंत्री की कुर्सी सौंपी है।

सरप्राइज नाम भी हो सकता है?

इसके साथ ही तावड़े ने स्‍पष्‍ठ किया कि महाराष्‍ट्र के हित को ध्‍यान में रखते हुए महायुति की अगली सरकार का मुख्‍यमंत्री बनाना होगा। उन्‍होंने कहा सरप्राइज नाम हो सकता है।

महायुति की कितनी सीटों पर जीतने की है उम्‍मीद?

वहीं मनसे के साथ कुछ सीटों पर सहमति बनी बनने पर तावड़े ने कहा हां सहमति बनी थी लेकिन राज ठाकरे की मनसे ने महिम सीट पर अमित ठाकरे को उतार दिया।। उन्‍होंने कहा महाराष्‍ट्र में महायुति को 160 सीटें मिलने की उम्मीद है। उन्‍होंने कहा जिसमें भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अजित पवार की एनसीपी को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को 40 से 45 सीटें मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा जैसे ही महाराष्‍ट्र में भी क्‍यों आएंगे नतीजे

भाजपा नेता ने पिछले चुनावों के संदर्भ में कहा हरियाणा में कांग्रेस ने एक खास समुदाय से जुड़ा मुद्दा उठाया, जिसके कारण अनजाने में छोटे समुदाय उनके खिलाफ हो गए। माना जाता है कि इस रणनीतिक चूक ने विपक्षी पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे संकेत मिलता है कि महाराष्ट्र में भी इसी तरह के नतीजे सामने आ सकते हैं।

नितिन गडकरी ने भी बताया कौन होगा महाराष्‍ट्र का अगला सीएम?

बता दें इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगामी मुख्‍यमंत्री पर कहा था चुनाव की अगुआई एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी का हाईकमान, निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ मिलकर चुनाव के बाद नेतृत्व पर अंतिम निर्णय लेगा। गडकरी ने कहा, "पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा।
'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+