WHO is Subhadra Aatya? कौन हैं ये महिला जिनसे महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले मिलने पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi meets Mahant Subhadra Aatya: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति संभाजी नगर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्रपति शंभाजी नगर में महंत सुभद्रा आत्या से मुलाकात करने के लिए गए।

पीएम मोदी ने महिला महंत से आर्शीवाद लेते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की और महंत आत्या के महानुभाव पंथ से जुड़ाव और शिक्षा तथा बालिकाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उनके समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की। आइए जानते हैं कौन हैं ये महिला महंत सुभद्रा आत्‍या?

Mahant Subhadra Aatya

कौन हैं महंत सुभद्रा आत्‍या?

महंत सुभद्रा आत्या महानुभाव पंथ से जुड़ी हुई हैं और शिक्षा तथा बालिकाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

पीएम मोदी ने की काम की प्रशंसा

पीएम मोदी ने एक्स पर महंत आत्या के काम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने लिखा "छत्रपति संभाजी नगर में, मैं महंत सुभद्रा आत्या से मिला। वह महानुभाव पंथ से जुड़ी हुई हैं। शिक्षा और बालिकाओं को सशक्त बनाने में उनका काम बहुत प्रेरणादायक है।"

बता दें विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी मावा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है, जिसमें दोनों गठबंधन वर्चस्व के लिए होड़ कर रहे हैं। यह मुलाकात महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जोशीले राजनीतिक प्रचार के बीच राज्य में मोदी के व्यापक एजेंडे का हिस्सा थी।

अघाड़ी वाले बूंद-बूंद पानी के लिए आपको तरसाएंगे

मोदी ने एमवीए के नेतृत्व वाली सरकार के गंभीर प्रभावों पर जोर देते हुए चेतावनी दी "अघाड़ी वाले बूंद-बूंद पानी के लिए आपको तरसाएंगे। इसलिए मैं माता और बहनों को कहता हूं, अगाड़ी वाले को घूसने भी मत देना, वार्न आपको पानी के लिए भी तरसाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+