Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Sujata Saunik: पति की कुर्सी पर बैठेंगीं सुजाता सौनिक! महाराष्‍ट्र की 1st महिला मुख्‍य सचिव बनीं

Sujata Saunik 1st woman CS Maharashtra: भारतीय प्रशासनिक सेवा की आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक ने इतिहास रच दिया है। 1987 बैच की आईएएस सुजाता सौनिक को महाराष्‍ट्र का नया मुख्‍य सचिव बनाया गया है। साथ ही सुजाता सौनिक को महाराष्‍ट्र की पहली महिला मुख्‍य सचिव बनने का गौरव हासिल हुआ है।

खास बात यह है कि महाराष्‍ट्र विधानमंडल सचिवालय में आईएएस सुजाता सौनिक पति की कुर्सी पर बैठेंगी। मतलब सुजाता के पति मनोज सौनिक भी 30 अप्रैल 2023 से एक जनवरी 2024 तक महाराष्‍ट्र के मुख्‍य सचिव रहे हैं। फिर छह माह के लिए नितिन करीर सीएस रहे और अब इस पद की जिम्‍मेदारी सुजाता सौनिक को मिली है।

IAS Sujata Singh woman Chief Secretary

बता दें महिला आईएएस अफसर सुजाता सौनिक महाराष्‍ट्र मुख्‍य सचिव पद पर सालभर रहेंगी। जून 2025 में रिटायर हो जाएंगीं। रविवार को मुख्‍य सचिव नितिन करीर से चार्ज लेने वालीं सुजाता इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर भी रह चुकी हैं। करीर ने दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में सौनिक को कार्यभार सौंपा।

IAS Sujata Singh woman Chief Secretary

सुजाता सौनिक के महाराष्‍ट्र मुख्‍य सचिव पद पर नियुक्‍त होने के साथ ही यह रिकॉर्ड भी बन गया है कि यह पहला मौका है जब पति-पत्‍नी दोनों इस पद पर रहे। महाराष्‍ट्र पुलिस के 64 साल के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब प्रदेश में अफसरों की बॉस एक महिला आईएएस बनी हैं। वो भी तब जब सालभर पहले इसी पद पर उनके आईएएस पति भी सेवाएं दे चुके हों।

IAS Sujata Singh woman Chief Secretary

आईएएस सुजाता सौनिक का जीवन परिचय

बता दें कि सुजाता सौनिक मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं जबकि इनके पति मनोज सौनिक बिहार से हैं। सुजाता सौनिक ने स्‍कूल और कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्‍वविद्यालय से की। इनके पास इतिहास में मास्‍टर्स की डिग्री है। महाराष्‍ट्र कैडर की आईएएस सुजाता सौनिक केंद्र में महत्‍वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। सुजाता सौनिक अतिरिक्त मुख्य सचिव के अलावा कौशल विकास विभाग, गृह मंत्रालय, सलाहकार संयुक्त सचिव, भारत सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+