'आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा... ', जब मुख्‍यमंत्री को सीधे कंगना रनौत ने ललकारा था

Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्‍वीन कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पर्दे पर ही नहीं पर्सनस लाइफ में कंगना बहुत निडर और धांकड़ हैं।

Kangana Ranaut s famous statements

भाजपा द्वारा कंगना को मंडी सीट से उम्‍मीदवार बनाए जानें की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना रनौत के लिए की गई आपत्तिजनक पोस्‍ट "आज मंडी में क्‍या भाव है?" के बाद जैसे कंगना रनौत ने करारा जवाब दिया है तो लोगों को कंगना रनौत की वो ही पुरानी वो दहाड़ की याद ताजा हो गई है। जब धांकड़ एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने सीधे मुख्‍यमंत्री को ललकार कर तहलका मचा दिया था।

कंगना रनौत के घर और ऑफिस पर चला था बुलडोजर

दरअसल, ये बात 2020 की है जब बॉलीवुड की क्‍वीन कंगना रनौत का मुंबई स्थित घर और ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया था। अपना आशियाना उजड़ने के बाद गुस्‍से में कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर महाराष्‍ट्र के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे को सीधे ललकारा था।

Kangana Ranaut s famous statements

गुस्‍से से आग-बबूला कंगना ने बोली थी ये बात

कंगना रनौत ने जो वीडियो शेयर किया था, वो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया था। जिसमें कंगना रनौत ने तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था "आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा।" कंगना ने आगे का था नारी शक्ति का अपमान करने वालों को उनके किए की सजा जरूर मिलती है। कंगना ने अपने इस वीडियो में द्रौपदी और कौरवों का भी उदाहरण दिया था।

मुंबई में ना घुसने की मिली जब धमकी तो...

कंगना रनौत की इस ललकार के पर बौखलाहट में महाराष्‍ट्र की तत्‍कालीन ठाकरे सरकार और शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना रनौत की मुंबई में एंट्री ना करने की धमकी तक दे डाली थी तब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की डिमांड पर केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा और कंगना रनौत ने वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ मुंबई पहुंची थी

कोर्ट के जरिए वसूला अपने घर का मुआवजा

इसके बाद बीएससी और उद्धव सरकार को कोर्ट में केस दर्ज किया था। इस केस में कोर्ट ने कंगना के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कंगना के घर और ऑफिस की तोड़फोड़ कर हुए नुकसान की भरपाई करने का आदेश बीएमसी को दिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने उद्धव सरकार के खिलाफ दर्ज कंगना के केस में सरकार की फटकार भी लगाई थी।

कुछ दिन बाद ही गिर गई महाराष्‍ट्र की ठाकरे सरकार तब...

वहीं जून 2022 में जब महाराष्‍ट्र में मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे की जब सरकार गिरी थी तब कंगना का ये पुराना वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिस पर यूजर्स ने कमेंट किया था उद्धव ठाकरे को उनके बुरे कर्मों की सजा मिल रही है। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा था बुराई कभी पीछा नहीं छोड़ती।

कंगना का ऐसा लगा श्राप कि...

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्‍यमंत्री बनने की जिद के कारण हिंदू वादी पार्टी शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे ने भाजपा से नाता तोड़ कर विरोधी एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर महाराष्‍ट्र में महाअघाड़ी गठबंधन की सरकार बनाई थी लेकिन तीन पहिए की महाराष्‍ट्र सरकार उद्धव की शिवसेना में शामिल एकनाथ शिंदे के की बगावत से गिर गई और भाजपा से हाथ मिलाकर शिंदे ने महाराष्‍ट्र में सरकार बना ली। शिंदे के बगावत से ना केवल उद्धव ठाकरे की सरकार की गिरी बल्कि उनकी शिवसेना के दो टुकड़े हो गए। तब कंगना के कुछ फैंस ने ये भी कहा था कंगना की श्राप उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार को खा गया।

कांग्रेस नेता की आपत्तिजनक पोस्‍ट पर कंगना ने दिया करारा जवाब

बता दें कंगना रनौत की मंडी सीट से भाजपा प्रत्‍याशी बनाने के ऐलान के बाद विपक्षी महागठबंधन INDIA में शामिल कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना की एक बिकिनी फोटो शेयर कर लिखा आज मंडी में क्‍या भाव है? लेकिन इस पोस्‍ट पर बवाल मचते ही कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्‍ट तुरंत डिलीट कर दी और बताया किसी ने उनकी आई का गलत इस्‍तेमाल किया उन्‍होंने शिकायत भी दर्ज की है। हालांकि कंगना ने कांग्रेस नेता को करारा जवाब देकर बोलती बंद कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+