टेरिटोरियल आर्मी क्‍या है? महाराष्‍ट्र की साई जाधव बनीं पहली महिला लेफ्टिनेंट, कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधाएं

What Is Territorial Army: महाराष्‍ट्र के कोल्हापुर की साई जाधव ने महज 23 साल की उम्र में भारतीय सैन्‍य इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। साई जाधव देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी बन कर 93 साल पुरानी परंपरा को तोड़ा है। साई जाधव को टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिला है।

साई जाधव वर्दी में राष्ट्र सेवा करने की आकांक्षा रखने वाली सभी महिलाओं के लिए बड़ी प्रेरणा भी है। जानिए क्‍या है टेरिटोरियल आर्मी और 23 साल की उम्र में टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट पद हासिल करने वाली साई जाधव को कितनी सैलरी और क्‍या सुविधाएं मिलेंगी?

What Is Territorial Army

बता दें 1932 में IMA की स्थापना के बाद से आईएमए ने केवल पुरुष अधिकारियों को ही प्रशिक्षित किया था। अकादमी से अब तक 67 हजार से अधिक अधिकारी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं, जिनमें कोई भी महिला शामिल नहीं थी। इंडियन मिलिट्री एकेडमी यानी IMA में विशेष अनुमति के तहत एंट्री लेने वाली साई जाधव ने छह महीने का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पुरुष कैडेट्स के साथ समान मानकों पर पूरा कर ये उपल‍ब्धि हासिल की है।

Territorial Army क्या होती है?

टेरिटोरियल आर्मी (टीए) भारत की सुरक्षा व्यवस्था में एक अहम भूमिका निभाती है, जहाँ आम नागरिक भी सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर देश की सेवा कर सकते हैं। जो युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देशभक्ति का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं, वो इसमें शामिल हो सकते हैं।

Territorial Army Lieutenant salary: साई जाधव को कितनी मिलेगी सैलरी

टेरिटोरियल आर्मी में अधिकारियों का वेतन नियमित सेना के अधिकारियों के समान होता है। टोरियल आर्मी (TA) में शामिल हुई पहली महिला लेफ्टिनेंट का वेतनमान नियमित सेना के लेफ्टिनेंट के बराबर निर्धारित किया गया है। इन्‍हें सेना लेफ्टिनेंट समान पे-लेवल 10 के तहत वेतन मिलेगा। इसमें ₹56,100 से ₹1,77,500 बेसिक सैलरी निर्धारित है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साई जाधव को ले‍फ्टिनेंट के तौर पर हर महीने सैलरी ₹1 लाख से ₹1.25 लाख या अधिक हो सकती है, जो तैनाती व भत्तों पर निर्भर करेगी।

Territorial Army Lieutenant साई जाधव को क्‍या मिलेंगी सुविधाएं?

इस वेतन पैकेज में ₹56,100 का बेसिक सैलरी शामिल है। इसके अलावा इसमें महंगाई भत्ता (DA) भी मिलती है। फील्ड एरिया अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस और किट मेंटेनेंस अलाउंस (KMA) (लगभग ₹1,500) जैसे अन्य भत्ते तैनाती के स्थान पर निर्भर करते हैं। इन सभी भुगतानों को मिलाकर, सक्रिय ड्यूटी पर एक टेरिटोरियल आर्मी लेफ्टिनेंट (पुरुष या महिला) को उनके भत्तों और नियमों के अनुसार अनुमानित मासिक आय मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+