आर्यन खान को जमानत दिलाने के बाद क्या बोले उनके वकील मुकुल रोहतगी, जानिए
मुंबई, 28 अक्टूबर। ड्रग्स मामले में करीब 25 दिन जेल में बिताने के बाद आखिरकार बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज (गुरुवार) बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। बता दें कि एनसीबी ने एक क्रूज शिप पर कथित ड्रग्स पार्टी में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट समेत कई अन्य लोगों को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तब से आर्यन खान की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अंत में हाई कोर्ट से आर्यन खान को ड्रग्स मामले में बड़ी राहत मिली। न्यायालय में आर्यन खान की पैरवी पूर्व अटॉर्नी जरनल मुकुल रोहतगी ने की।

आर्यन खान की जमानत के बाद उनके वकील पूर्व अटॉर्नी जरनल मुकुल रोहतगी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, 'अदालत से आदेश जारी होने के बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा जेल से बाहर आएंगे। कुछ जीतने और कुछ खोने के लिए यह मेरे लिए एक एक नियमित केस जैसा है। मुझे खुशी है कि उन्हें (आर्यन खान को) जमानत मिल गई है।' बता दें कि अभी आर्यन खान मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में ही बंद हैं, उन्हे कल यानी शुक्रवार या शनिवार को जमानत पर रिहा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: आर्यन खान को 27 दिन बाद मिली कोर्ट से जमानत, जानें सेलिब्रेटीज ने क्या दिया रिएक्शन
Recommended Video
मालूम हो कि हाई कोर्ट में बीते तीन दिनों से आर्यन खान की जमानत को लेकर पूर्व अटॉर्नी जरनल मुकुल रोहतगी और एनसीबी की तरफ से पैरवी कर रहे वकील एएसजी अनिल सिंह के बीच तीखी बहस जारी थी। हालांकि आखिर में जीत मुकुल रोहतगी द्वारा दिए गए तर्कों की हुई और कोर्ट को आर्यन खान को जमानत देना पड़ा। कोर्ट में एएसजी अनिल सिंह की दलीलें खत्म होने के बाद मुकुल रोहतगी ने आज अपना पक्ष पेश करते हुए कहा कि, आर्यन को नहीं पता था कि अरबाज क्या ले जा रहा था, मान लीजिए कि वह जानता थे .. लेकिन वे हमारे खिलाफ जो सबसे अधिक आरोप लगा सकते हैं वह सामूहिक रूप से कर्मशियल मात्रा का है। इसे साजिश के साथ जोड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications