स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने काम वाली नाबालिग लड़की को पीटा, फिर कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

मुंबई, 12 दिसंबर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक एक्ट्रेस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर नाबालिग लड़की से काम करवाने और उसे पिटाने का आरोप लगा है। आरोपी अभी इंडस्ट्री में स्ट्रगलिंग कर रही और वो वर्सोवा इलाके में एक फ्लैट किराए पर लेकर रहती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने धारा 326, 354 (बी) और 504 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bollywood

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने एक लड़की को काम पर रखा, जिसकी उम्र 18 साल से कम थी। इसके बावजूद उससे 4 महीने से काम करवाया जा रहा था। कई बार गुस्से में आकर आरोपी एक्ट्रेस ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी मालकिन बार-बार उसे काम ठीक से ना करने का बहाना बनाकर पीटती थी। सोमवार को भी वो काम करने गई थी, लेकिन उसे पूरा करने में देर हो गई। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उसे बेरहमी से पीटा।

पीड़ित ने आगे बताया कि पिटाई के बाद उसके कपड़े भी उतरवाए और फिर उसकी फोटो खींची। इसके अलावा बिना कपड़े के वीडियो बनाने का भी आरोपी पर है। इसी वजह से उसे पुलिस के पास जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीड़ित की बहन ने कुछ चोट के निशान भी दिखाए, जो एक्ट्रेस की पिटाई से थे। फिलहाल पीड़ित बहुत डरी हुई है, जिस वजह से उसकी काउंसलिंग की जा रही। इसके अलावा आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+