मॉरीशस में देवेंद्र फडणवीस ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण, महाराष्ट्रीयन समुदाय को किया संबोधित
Mauritius Shivaji Statue: मॉरीशस में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इस कार्यक्रम को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने संबोधित किया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विदेश दौर पर हैं, जहां उन्होंने मॉरीशस पहुंचकर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वरोही प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम फडणवीस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवाजी महाराज के जयकारे लगाए।
देवेंद्र फडणवीस और मॉरीशस प्रधानमंत्री जगन्नाथ दिन ने महाराष्ट्रीयन समुदाय की ओर से आयोजित हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की, जहां उपमुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 12 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया।
अपने संबोधन में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र और देश के लोगों के लिए गर्व का पल है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मॉरीशस असल में एक छोटा सा द्वीप है, जो महाराष्ट्र के भौतिक रूप से काफी दूर है। लेकिन आज भी हमारी रगों में महाराष्ट्र की परंपरा और संस्कृति बहती है।
उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन महाराष्ट्र और मॉरीशस के लिए गर्व का दिन है। यह प्रतिमा मॉरीशस भारत सरकार की तरफ उपहार में दी गई है। मूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह ही मॉरीशस पहुंचे थे।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कई बड़े ऐलान किए, जिनमें मॉरीशस मराठी फेडरेशन को 8 करोड़, 10 छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, महाराष्ट्रीयन समुदाय के लिए अलग कमरो घोषणा की।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मराठी संस्कृति के कपड़े पहने हुए थे। शिवाजी की प्रतिमा के अनावरण के बाद महाराष्ट्रय भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मराठी लोगों से भी बातचीत की।
साथ ही मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि एक महान नेता, जिन्होंने कई वर्षों से भारत- मॉरीशस के बंधन को बनाए रखने और मजबूत करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र-मॉरीशस को और भी उन्नत अवस्था में ले जाने पर बहुत सकारात्मक चर्चा हुई।












Click it and Unblock the Notifications