'फडणवीस की इतनी बड़ी हैसियत नहीं कि....', महाराष्ट्र डिप्टी सीएम पर क्यों बरसे उद्धव ठाकरे?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना ( UTB) उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर हमलावर हो चुके हैं। शनिवार का पुणे में शिवसेना की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने फडणवीस पर जमकर हमला बोला। रैली में उद्धव ठाकरे ने ऐसा बयान दिया जिसके बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है

खटमलों को चुनौती नहीं उन्हें मसल दिया जाता है
महाराष्ट्र पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कहां मैंने फडणवीस को चुनौती नहीं दी मैंनें भाजपा को चुनौती दी है। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा फडणवीस इतनी बड़ी हस्ती नहीं हैं कि मैं उनको चुनौती दूं। उद्धव ठाकरे ने कहा मैं खटमलों को चुनौती नहीं देता उन्हें चुनौती नहीं मसल दिया जाता है। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा ''तुम्हे खत्म करने के लिए मैं मैदान में उतरा हूं।
मैं सुसंस्कृत महाराष्ट्र हूं और वो लुटेरों का समूह
शिवसेना यूबीटी प्रमुख ठाकरे ने ये स्पष्ठ किया किया "अब लड़ाई मैदान में है, मैंने मुंबई में कहा था 'या तो मैं रहूं या तुम रहो'। यहां एक पोस्टर है। फोटो में एक कलिंगाड (उद्धव ठाकरे) (देवेंद्र फड़नवीस को तरबूज कहते हैं) मेरे चरणों में रखा है। कुछ लोगों ने सोचा कि मैंने देवेंद्र फड़नवीस चुनौती दी है, आपको उन्हें अपनी उंगली से कुचलना होगा लेकिन मैंने फडणवीस नहीं भाजपा को चुनौती दी थी। उन्होेने कहा इसक साथ ही, हमें यह भी समझना चाहिए कि मैं कौन हूं और वह (देवेंद्र फड़णवीस) कौन हैं, मैं सुसंस्कृत महाराष्ट्र हूं और आप लुटेरों का समूह हैं।
जानें क्या फडणवीस को चुनौती देने वाला मामला
बता दें बीते दिनों उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य ठाकरे को देवेंद्र फडणवीस द्वारा एक केस में फंसाए जाने के बारे में जानकारी मिलने पर चुनौती दी थी कि अब मैं रहूंगाा या वो। जिस पर उन्होंने आज कहा फडणवीस की वो हैसियत ही नही हैे जो मैं उन्हें चुनौती दूं। वो चुनौती मैंने भाजपा को दी थी।
नीतीश कुमार या चंदबाबू हिंदुत्ववादी व्यक्ति हैं क्या?
वहीं शिवसेना की इस रैली में उद्धव ठाकरे ने बिहार सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश सीए चंद्र बाबू नायडू के भाजपा के सहयोगी होने पर तंज कसा। उन्होंने पूछा नीतीश कुमार या चंदबाबू हिंदुत्ववादी व्यक्ति हैं क्या?
शाह को आरएसएस का हिंदुत्व मान्य है क्या?
इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने सवाल किया अमित शाह को आरएसएस का हिंदुत्व मान्य है क्या? उन्होंने कहा भाजपा ने सत्ता जिहाद शुरू किया था। उन्होंने बताया सत्ता जिहाद का मतलब होता है सरकार बनाने के लिए इंसान चुराया जाता है। वो ही सत्ता का जिहाद होता है।
तुमने विश्वासघात किया
ठाकरे ने कहा छत्रपति शिवाजी ने हमें दूसरों का घर जलाना नहीं सिखाया है। ठाकरे ने कहा शंकराचार्य ने कहा था कि विश्वासघात करने वाले हिंदू नहीं, तुमने विश्वासघात किया है।












Click it and Unblock the Notifications