एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने क्या कहा? जानिए

मुंबई, 30 जून: बीजेपी के समर्थन से शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनको राजभवन में राज्यपाल ने सीएम पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली। शिंदे के सीएम बनने से एक दिन पहले उद्धव ठाकरे ने अपना सीएम पद से उस वक्त इस्तीफा दिया था, जब सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में उनको फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने की याचिका पर झटका दिया था। ऐसे में जानिए उद्धव ने एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर क्या कहा?

Recommended Video

    Eknath Shinde Maharashtra CM: शिंदे की शपथ के बाद उद्धव ने कहीं ये बात | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    Uddhav Thackeray

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बधाई दी। अपने ट्वीट में उद्धव ठाकरे ने लिखा, " महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी को भविष्य के लिए बधाई। महाराष्ट्र के लिए अच्छी सेवा करने की मैं आपसे कामना करता हूं!"

    आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 40 विधायक और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। शिंदे ने कहा था कि हिंदुत्व की विचारधारा के लिए शिवसेना को बीजेपी के साथ गठबंधन करना होगा। क्योंकि कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन के बाद शिवसेना अपने मार्ग से भटक गई है। कई दिनों तक चले इस राजनीतिक ड्रामे का अंत बुधवार को उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद खत्म हुआ।

    अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए उद्धव ठाकरे ने बयान दिया था कि मैं अप्रत्याशित तरीके से (सत्ता में) आया था और मैं इसी तरह से बाहर जा रहा हूं। मैं हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं, मैं यहां रहूंगा, और मैं एक बार फिर शिवसेना भवन में बैठूंगा। मैं अपने सभी लोगों को इकट्ठा करूंगा। मैं सीएम और एमएलसी के रूप में इस्तीफा दे रहा हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+