उद्धव ठाकरे ने नूपुर शर्मा के बयान को बताया बेतुका, कहा- बीजेपी की वजह से देश का हो रहा है अपमान

मुंबई, जून 08। नूपुर शर्मा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकर ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे बुधवार को संभाजीनगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नूपुर शर्मा विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा की एक प्रवक्ता के बेतुके बयान की वजह से देश को अपमान सहना पड़ रहा है, नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है, इसकी आखिर क्या जरूरत थी।

Uddhav thackrey

अरब देश हम पर भारी पड़ रहे हैं- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा इस वक्त देश का अपमान करा रही है। एक तो उनकी नेता ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर बेतुका बयान दिया है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के अंदर लाउडस्पीकर और अन्य चीजों को लेकर बीजेपी मुद्दा बना रही है, जिनकी कोई जरूरत नहीं है। उद्धव ठाकरे ने नूपुर शर्मा को लेकर कहा कि ऐसा बयान देने की आखिर जरूरत क्या थी? बीजेपी प्रवक्ता की वजह से पूरा देश इस वक्त अपमान झेल रहा है, अरब देश हम पर भारी पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से हमें माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस पूरे मामले में बीजेपी जो स्टैंड लेती है, उसे देश का स्टैंड नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि ऐसे अपराध की जिम्मेदारी देश की नहीं बल्कि सिर्फ बीजेपी की है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आखिर देश को माफी क्यों मांगनी चाहिए?

क्या है पूरा विवाद?

आपको बता दें कि नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान का विरोध ना सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर में हो रहा है। कई अरब देशों ने नूपुर शर्मा के बयान पर नाराजगी जताई है। यहां तक कि भारतीय प्रोडक्ट को अपने यहां बैन कर दिया था और भारत से सफाई भी मांगी थी। भारत में भी नूपुर शर्मा का जबरदस्त विरोध हो रहा है। कई मौलानाओं और मौलवियों ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं आतंकी संगठनों ने नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+