उद्धव ठाकरे गुट की नेता नीलम गोरे महाराष्ट्र सरकार में शामिल, सीएम शिंदे और फडणवीस ने किया स्वागत

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की नेता नीलम गोरे सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हो गई हैं।

महाराष्ट्र में इन दिनों महाविकास अखाड़ी दल की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं, जहां एक ओर एनसीपी में बगाबत होने के बाद पार्टी दो हिस्से में बिखर गई। वहीं, अब उद्धव ठाकरे गुट की नेता नीलम गोरे मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं।

neelam gorhe

नीलम गोरे ने सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में शिंदे गुट को ज्वाइन कर लिया है। नीलम गोरे को उद्धव ठाकरे के काफी करीबी माना जाता है। शिवसेना की टूट से लेकर नीलम गोरे अब तक उद्धव ठाकरे गुट की नेता थीं। साल 2002, 2008, 2014 और 2020 में नीलम गोरे 4 बार विधानपरिषद के लिए चुनी जा चुकी हैं। वो 7 जुलाई 2022 से महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति हैं।

नीलम गोरे जब शिंदे गुट में शामिल हुई तो उनके समर्थक 'नीलम ताई तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं' नारे लगाते हुए नजर आए। वहीं, नीलम गोरे का पार्टी छोड़ना उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बीते समय में मनीषा कायंडे और विप्लव बजरिया के बाद नीलम गोरे सहित पार्टी के कई दिग्गज शिंदे सेना में शामिल हो चुके हैं।

नीलम गोरे ने उद्धव ठाकरे को सौंपे गए इस्तीफे में बताया कि उन्हें पार्टी का उपनेता बने हुए एक साल का समय हो गया है, लेकिन अब तक उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसके साथ ही बीते 6 महीने से उद्धव ठाकरे उनसे मुलाकात तक नहीं कर रहे थे। उनके शिवसेना यूबीटी में रहते हुए चार साल बर्बाद हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+