Maharashtra: नागपुर-पुणे हाइवे पर ट्रक और बस की टक्कर, 7 लोगों की मौत

नागपुर-पुणे हाइवे पर एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें कई लोगों की मौत हुई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।

accident

महाराष्ट्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां नागपुर-पुणे हाइवे पर एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। घटना में अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 अन्य घायल हैं। जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा बुलढाणा जिले में हुआ। वहां एक बस पुणे से महेकर जा रही थी, तभी दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

एक चश्मदीद के मुताबिक बस मेहेकर डिपो की थी। वो यात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर वहां पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद घायलों को सिंदखेडराजा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अमरावती में भी बड़ा हादसा
वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के अमरावती में भी एक बड़ा हादसा हुआ, जहां ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई, जबकि 7 अन्य घायल हैं। जिनको तुरंत दरियापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल एक ही परिवार के हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा अमरावती के दरियापुर-अंजनगांव रोड पर हुआ। कार में सवार लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। मृतकों में दो महिलाएं, दो बच्चे शामिल हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहनों को सील कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+