Saif Ali Khan पर हुए अटैक को लेकर महाराष्ट्र सरकार का खुलासा, बताया आखिर क्यों उस शख्स ने किया था हमला?
Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हमला किया गया। इस हमले को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अब महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने अपने बयान से सारे कयासों पर विराम लगा दिया है।
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री कदम ने कहा इस हमले के पीछे कोई भी अंडरवर्ल्ड गिरोह शामिल नहीं है। कदम ने स्पष्ट किया कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध किसी भी गिरोह से जुड़ा नहीं है, और चोरी ही एकमात्र मकसद से एक्टर के घर में घुसा था।

कदम ने कहा कि सैफ अली खान ने पुलिस को किसी भी तरह की धमकी मिलने की सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा अगर सैफ अली खान को कोई खतरा महसूस होता है, तो वह सुरक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। जिसके बाद पुलिस समिति द खतरे की गंभीरता के आधार निर्णय लेगी।
बता दें 54 वर्षीय अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार की सुबह अपने 12वें माले के फ्लैट में एक घुसपैठिए द्वारा बार-बार चाकू मारने से गंभीर चोटें आई हैं। उनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में आपातकालीन ऑपरेशन किया गया और उनके दो से तीन दिनों में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसके चेहरे के लक्षण सीसीटीवी में कैद किए गए हमलावर के समान हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर खान की बिल्डिंग की छठी मंजिल से उतरते समय लाल रंग की स्कार्फ पहने और बैग लिए हुए दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications