Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन थी वो दूसरी महिला जिसे देख प्रिया-अश्वजीत में हुआ था झगड़ा? इंस्टा इन्फ्लुएंसर ने बताई सच्चाई

महाराष्ट्र के ठाणे में एक सीनियर अफसर अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह को जान से मारने की कोशिश की। प्रिया सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर कार से कुचलने का आरोप लगाया है।

प्रिया सिंह का आरोप है कि ठाणे के घोड़ बंदर रोड पर स्थित ओवला में रहने वाले अश्चजीत गायकवाड़ ने कार से टक्कर मारी। इसके चलते उसके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची।

priya-singh

इस मामले में प्रिया सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मेरा अपने प्रेमी (अश्चजीत गायकवाड़) के साथ साढ़े चार साल तक रिश्ता रहा है। हम एक-दूसरे से प्यार करते थे। मुझे पहले नहीं पता था कि वह शादीशुदा है। बाद में जब मुझे पता चला तो उसने मुझे बताया कि वे (उसकी पत्नी और वह) अब साथ नहीं हैं, वे अलग हो गए हैं। उसने कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहता था। मैं लंबे समय से उसके साथ रह रही थी।

प्रिया के मुताबिक, मैं सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे घोड़बंदर रोड पर एक होटल के पास पहुंच गई। वहां अश्वजीत पहले से ही अपनी पत्नी के साथ मौजूद था। उसने सोचा नहीं होगा कि मैं वहां अचानक पहुंच सकती हूं, इसी को लेकर वह हड़बड़ा गया। वहां मैंने उससे कुछ भी नहीं कहा। मैं वहां से निकलकर बाहर आ गई और जोर जोर से रोने लगी। मैं उससे बात करना चाहती थी। वह जब बाहर आया तो बहस करने लगा। मैं चाहती थी कि वो मुझसे आकर इस बारे में बात करे।

प्रिया ने बताया कि, मैं सदमे में थी जब मैंने उससे बात करने की कोशिश की तो वह आक्रामक हो गया। हमारे बीच झगड़ा हुआ। मेरे दाहिने पैर की तीन हड्डियाँ टूट गई हैं, इसका ऑपरेशन किया गया है। मेरे बाएं कंधे से लेकर मेरे कूल्हों तक गहरी चोट आई हैं। मैं अपने शरीर को हिला नहीं सकती हूं। चार दिन पहले मैं एफआईआर दर्ज कराने गई थी, जिस दिन यह सब हुआ था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज जब मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो पुलिस ने आज मेरा सहयोग किया है।

आरोप है कि, 11 दिसंबर को प्रिया सिंह ने बॉयफ्रेंड अश्वजीत को पत्नी के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों में बहस हुई। इस दौरान अश्वजीत और उसके तीन दोस्त रोमिल, प्रसाद पाटिल और सागर शेल्के ने पहले प्रिया के साथ मारपीट की। इसके बाद गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की।

प्रिया ने घटना के बारे में इंस्टाग्राम पर चोटों की तस्वीरों के साथ पूरी जानकारी शेयर की। पुलिस ने कहा कि पीड़िता प्रिया सिंह ने घटना के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट डालकर घटना की पूरी बात लिखी. इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुंबई में रह रहीं 26 साल की प्रिया सिंह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं। उनके लाखों फॉलोअर हैं। प्रिया टाइटन मेडिसिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+