Thane: शिलफाटा इलाके में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
thane fire news: ठाणे के शिलफाटा इलाके में एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

Thane Fire News: दर्दनाक खबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सामने आई है। यहां शिलफाटा इलाके में एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के कारण ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ठाणे जिले के शिलफाटा इलाके में शुक्रवार सुबह भूमिगत बिजली के तारों में भीषण आग लग गई, जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट और तारो में तारों में आग फैल जाने एक घर में भी आग लग गई। जिसकी वजह से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई।
उन्होंने कहा, 'आग बिजली के भूमिगत तारों में लगी। आग के पास के एक घर में फैल जाने से पहले विस्फोट भी हुआ।' विस्फोट और आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल और आरडीएमसी कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गई। कहा कि अग्निशमन अभियान अब भी जारी है और इसमें दमकल की तीन गाड़ियां लगायी गई हैं। बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications