Lok Sabha Election: महाराष्ट्र की सांगली सीट को लेकर टेंशन! उद्धव की रैली का कांग्रेसी नेताओं ने किया बहिष्कार
Lok Sabha ELection 2024: देश के अंदर 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिनके नतीजे 4 जून को आएंगे, लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा और सीट शेयरिंग से पहले महाराष्ट्र में शिवसेना यूटीबी और कांग्रेस के बीच एक सीट को लेकर खटपट सामने आई है, जिसका अंजाम यहां तक पहुंच गया कि कांग्रेस नेताओं ने शिवसेना यूटीबी की रैली से दूरी बना ली।
सांगली लोकसभा सीट (Sangli Lok Sabha seat) को लेकर गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच तनाव पैदा हो गया और कांग्रेस विधायक विक्रमसिंह सावंत ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले पार्टी की रैली का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया।

दरअसल, उद्धव ठाकरे का सांगली में एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है और उन्होंने कांग्रेस सहित अपने महाविकास अघाड़ी सहयोगियों को सभा में शामिल होने का न्योता दिया है।
इधर, शिवसेना (यूबीटी) ने साफ संकेत दिया है कि पहलवान चंद्रहार पाटिल सांगली से उसके उम्मीदवार होंगे, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि उनकी पार्टी विशाल पाटिल को मैदान में उतारेगी।
वहीं इस मामले पर जाट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सावंत ने कहा, "सांगली सीट हमेशा कांग्रेस के पास रही है। हमारी राय है कि यह सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए और हमने इसे अपने सीनियर्स को बता दिया है। क्योंकि शिव सेना (यूबीटी) ने एकतरफा अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, इसलिए हम इस रैली में शामिल नहीं होंगे।"
सांगली से चुनाव लड़ने पर क्या बोले संजय राउत
वहीं पर बोलते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उन्होंने बहुत पीड़ा के साथ कोल्हापुर सीट कांग्रेस को सौंप दी है। चूंकि हम (एमवीए पार्टियां) एक साथ हैं, हम सांगली से चुनाव लड़ेंगे। मैंने शरद पवार से बात की है। हम राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में सीटें नहीं मांग रहे हैं। एक क्षेत्रीय पार्टी अपने राज्य में सीटें मांगेगी।












Click it and Unblock the Notifications