लोगों को पैसे देकर! स्वरा भाष्कर के पति फहाद अहमद ने महाराष्ट्र चुनाव में हार से हताश होकर बोली ये बात
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है और विपक्षी महाविकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बार के चुनाव एमवीए गठबंधन की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए चर्चित और दिग्गज नेताओं को कारारी हार का सामना करना पड़ा है।
एमवीए गठबंधन में करारी हार का सामना करकने वाले चर्चित लोगों में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भाष्कर के पति फहाद अहमद भी हैं। जिन्होंने अणुशक्ति सीट से शरद पवार की एनसीपी (एसपी) से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में मिली करारी हार के बाद स्वरा के पति फहाद अहमद ने हताश होकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एमवीए में शामिल अन्य नेताओं की तरह एनसीपी (एसपी) नेता फहाद ने भाजपा की शानदार में ईवीएम मशीन में खेल होने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा भाजपा अपने जीत का जश्न मनाने के लिए जो रैलियां आयोजित कर रही है उसमें लोगों को पैसे देकर बुलाया जा रहा है।
एनसीपी (एसपी) नेता फहाद अहमद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा "इतनी बड़ी जीत हुई है भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र में उसके बाद भी जनता में कोई भी जश्न का माहोल नहीं है। अणुशक्ति नगर विधानसभा में तो जश्न की रैली में भी लोगो को पैसे देके बुलाया जा रहा है। जनता नहीं ईवीएम का खेल है।"
इतनी बड़ी जीत हुई है भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र में उसके बाद भी जनता में कोई भी जश्न का माहोल नहीं है ।
अणुशक्ति नगर विधानसभा में तो जश्न की रैली में भी लोगो को पैसे देके बुलाया जा रहा है ।
जनता नहीं ईवीएम का खेल है।
— Fahad Ahmad (@FahadZirarAhmad) November 25, 2024












Click it and Unblock the Notifications