बारामती सीट पर ननद-भाभी का सीधा मुकाबला, सुप्रिया सुले के खिलाफ एनसीपी ने अजीत पवार की पत्नी को उतारा

Sunetra Pawar Against Supriya Sule: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसके लिए सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव-प्रचार कर रही हैं। साथ ही सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार भी उतार रही हैं। इस बीच एनसीपी (अजीत पवार गुट) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बारामती निर्वाचन क्षेत्र से सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार घोषित किया है।

इसके साथ ही बारामती लोकसभा सीट पर सस्पेंस खत्म हो गया है। इस सीट पर अब ननद और भाभी में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। एनसीपी ने अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतार दिया है। बता दें कि अजीत पवार और सुप्रिया सुले दोनों भाई बहन हैं। वहीं, बारामती सीट से शरद पवार गुट ने सुप्रिया सुले को उम्मीदवार घोषित किया है।

इस सीट पर मुकाबला अब दिलचस्प हो गया है। ननद-भौजाई का मुकाबला अब आमने-सामने आ गया है। सुनेत्रा पवार एनसीपी (एससीपी) की उम्मीदवार सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। एनसीपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बारामती निर्वाचन क्षेत्र से सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार घोषित किया है।

बारामती से अपनी उम्मीदवारी पर एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। मेरे ऊपर विश्वास दिखाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार को धन्यवाद देना चाहती हूं।

बीजेपी ने जारी की 8वीं लिस्ट

वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को अपनी 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने अपनी 8वीं लिस्ट में कुल 11 प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- Daily Political Update: केजरीवाल ने ईडी पर उठाए सवाल, सुप्रिया श्रीनेत को कंगना रनौत पर कमेंट करना पड़ा भारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+