महाराष्ट्र के चंद्रपुर से BJP के सुधीर ने किया नामांकन, फडणवीस बोले- इस बार BJP पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी
लोकसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र की 48 में से 45 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। भाजपा के प्रतिनिधित्व वाल महायुति गठबंधन चुनावी मैदान में विपक्षी महाअघाड़ी गठबंधन को परास्त कर धराशायी करने के लिए जमकर प्रचार कर रही है।

वहीं मंगलवार को राज्य की चंद्रपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार ने नामांकन दाखिल कर चुनावी आगाज़ कर दिया है। सुधीर के नामांकन में मौजूद उपमुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस ने दावा किया कि इस बार हम राज्य में पुरानी सारे रिकार्ड तोड़ देंगे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा "ईश्वर छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के आशीर्वाद से हमने चंद्रपुर से सुधीर मुनगंटीवार का नामांकन दाखिल कर नामांकन का आग़ाज कर दिया है।
डिप्टी सीएम ने कहा महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए शुरुआत अच्छी हुई है और नतीजा भी अच्छा होगा। हम इस बार महाराष्ट्र में अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
बता दें सोमवार कोमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि महायुति गठबंधन को 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में विपक्ष का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के कारण लोग भगवा गठबंधन को वोट देंगे।
नागपुर में एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, "भाजपा पहले चरण में पूर्वी विदर्भ के निर्वाचन क्षेत्रों में अनुकूल माहौल देख रही है। नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी) जैसे बहुत मजबूत उम्मीदवार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।
अगर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने होंगी। महायुति- जिसमें भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है- पहले चरण में क्लीन स्वीप करेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा पिछले चार से पांच वर्षों में बूथ स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंची है। उन्होंने कहा किआरएसपी नेता महादेव जानकर को आवंटित की जाने वाली लोकसभा सीट पर निर्णय चर्चा के बाद घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया हमने उन्हें एक सीट देने का फैसला किया है।
नागपुर में पहले चरण में होगा चुनाव
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभ सीटें और भाजपा ने 45 सीटों का जीतने का लक्ष्या रखा है। महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से शुरू होने वाले पांच चरणों में मतदान होगा।पहले चरण में नागपुर, गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और रामटेक (एससी) के लिए मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications