मुलुंड में तेज रफ्तार BMW ने गणेश मंडल के दो कार्यकर्ताओं को कुचला, एक की मौत

Maharashtra News: मुंबई के पास मुलुंड में गणेश मंडल में शनिवार की सुबह दो कार्यकर्ताओं को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी। कार्यकर्त्ता उत्सव के लिए बैनर लगा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे में एक कार्यकर्त्ता की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

कार का ड्राइवर मौके से भाग गया। लेकिन बाद में नवी मुंबई में मुलुंड पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे मुलुंडचा राजा गणेश मंडल के मंडप के पास हुई। स्वयंसेवक प्रीतम थोरात और प्रसाद पाटिल गवनपाड़ा में आकृति टॉवर के पास बैनर लगा रहे थे। तभी उन्हें बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी।

bmw

पुलिस ने मुलुंड निवासी शक्ति अलघ की पहचान बीएमडब्ल्यू के चालक के रूप में की। एक अधिकारी ने खुलासा किया कि अलघ पहले एक कॉल सेंटर में काम करता था और उसने बीएमडब्ल्यू को सेकंड-हैंड खरीदा था। अलघ ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को रात 10 बजे तक स्थानीय गणेश मंडल में तैयारियों में मदद कर रहा था और फिर घर चला गया।

सीनियर इंस्पेक्टर मदन पाटिल ने बताया कि अलघ ने कहा कि उसे नींद नहीं आ रही थी और उसने अपनी BMW को टेस्ट ड्राइव के लिए ले जाने का फैसला किया। क्योंकि हाल ही में उसकी सर्विसिंग हुई थी। इसी ड्राइव के दौरान दुर्घटना हुई। हाडसे के बाद अलघ घटनास्थल से भाग गया। अपनी कार को अपनी बिल्डिंग में पार्क किया और फिर बाइक से नवी मुंबई भाग गया। आखिरकार उसे खारघर में गिरफ्तार कर लिया गया।

कार से टकराने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों स्वयंसेवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्भाग्य से प्रीतम की मौत हो गई। जबकि प्रसाद का अभी भी इलाज चल रहा है। उनकी मदद करने के लिए रुकने के बजाय अलघ ने भागना चुना।

पुलिस ने अलघ के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना के समय वह शराब के नशे में था या नहीं। हालांकि शुरुआती जांच से पता चला है कि वह नशे में नहीं था। लेकिन आगे की जांच से इसकी पुष्टि हो जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि अलघ को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां वे उसकी हिरासत की मांग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+