स्कूल में बच्चों को परोसी जाने वाली मिडडे मील की खिचड़ी में मिला मरा हुआ सांप

Maharshtra news, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड के एक सरकारी स्कूल के छात्रों को मिड डे मील में परोसी गई खिचड़ी में सांप के मिलने से हड़कंप मच गया। भोजन के रूप में दिए जाने वाले खिचड़ी में सांप मिलने से सबके होश उड़ गए। यह घटना नांदेड के गारगवाहण गांव में घटी है।

snake found in the khichdi served in mid day meal in school in maharashtra

खिचड़ी खाने से पहले शिक्षक द्वारा जांच के दौरान थाली में सांप मिला। एक विद्यार्थी के थाली से मृत अवस्था में सांप पाया गया। जैसे ही खिचड़ी में सांप मिला छात्रों को खिचड़ी नहीं खाने दिया गया। तुरंत खिचड़ी को फेंक दिया गया। बच्चों के भोजन में इस तरह से सांप पाए जाने से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़ा हुआ है। किसी को भी यह खिचड़ी नहीं खाने देने की वजह से बड़ी अनहोनी होने से बच गए। पर सवाल है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है।

डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से लड़की की गई जान

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में डॉक्टर की लापहवाही से एक लड़की की जान चली गई। गलत तरीके से इंजेक्शन देने से इंफेक्शन हो जाने पर लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने बावधन स्थित रामकृष्ण क्लीनिक के डॉ. जाधव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक ए.एम.पगारे ने हिंजवडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। यह घटना सितंबर 2017 के दौरान घटी। लड़की की मौत 2018 में हुई। जिसके बाद परिजन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ससून हॉस्पिटल द्वारा दिए गए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार डॉ. जाधव द्वारा लापरवाही के चलते लड़की की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है।

ये भी पढ़ें-पुणे: गलत इंजेक्शन देने से लड़की की हुई मौत, फेमस डॉक्टर पर केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+