'शिंदे सेना के लिए कोई जगह नहीं', नीति आयोग में नहीं मिले जगह, ठाकरे गुट ने कुछ यूं कसा तंज
Priyanka Chaturvedi: शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी हाल ही में नीति आयोग के पुनर्गठन में अपने मंत्रियों को जगह नहीं मिलने पर पीएम मोदी और शिवसेना पर कटाक्ष किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि नीति आयोग को 'अनैतिक सत्ता हथियाने' का कदम बताया।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने मंगलवार को नीति आयोग का पुनर्गठन किया था। इसमें चार पूर्णकालिक सदस्य और 15 केंद्रीय मंत्री, जिनमें भाजपा के सहयोगी भी शामिल हैं। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव को पुनर्गठित समिति में जगह नहीं मिली।

जाधव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हैं। शिवसेना (यूबीटी) मंत्रियों को आयोग में जगह न मिलने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पुनर्गठित नीति आयोग में शिंदे सेना के लिए कोई जगह नहीं। जब नीति ही अनैतिक, सत्ता हथियाना है, तो समझ सकते हैं।
बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने मंगलवार को नीति आयोग का पुनर्गठन किया। इसमें अब चार पूर्णकालिक सदस्य और 15 पदेन या विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इनमें भाजपा के सहयोगी दलों से आने वाले मंत्री भी शामिल हैं। नई सरकार बनने और मंत्रिपरिषद में कुछ नए मंत्रियों को जगह मिलने के बाद आयोग का पुनर्गठन किया गया है।
हाल ही, में हुए फेरबदल के बाद विशेष आमंत्रित सदस्य की संख्या 5 से बढ़ाकर 11 कर दी गई है। हालांकि, इस बार नीति आयोग में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव को जगह नहीं मिली। जाधव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हैं जो कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।
इन लोगों को किया गया शामिल
नीति आयोग में जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी (एचएएम) राजीव रंजन सिंह, केआर नायडू (टीडीपी) औक चिराग पासवान को जह दी गई है। एनडीए के सहयोगी दलों के अलावा आमंत्रित सदस्यों में नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, अन्नपूर्णा देवी, वीरेंद्र कुमार, जुएल ओराम और राव इंद्रजीत सिंह को भी शामिल किया गया है।
नीति आयोग के प्रमुख व्यक्ति
पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे। अर्थशास्त्री सुमन के बेरी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। पूर्णकालिक सदस्यों में वैज्ञानिक वीके सारस्वत, कृषि अर्थशास्त्री आरएच चंद, बाल रोग विशेषज्ञ वीके पॉल और मैक्रो-अर्थशास्त्री विंद विरमानी शामिल हैं।
चार पदेन सदस्य हैं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (रक्षा), गृह मंत्री अमित शाह (गृह), कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (कृषि) और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। लोकसभा चुनाव में एनडीए की लगातार जीत के बाद मंत्रिपरिषद में बदलाव किए गए।












Click it and Unblock the Notifications