महाराष्ट्र चुनाव में बजा चुनावी बिगुल, EC की प्रेस कांफ्रेंस से पहले क्या बोले शिंदे और उद्धव गुट के नेता

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव के तारीख बस घोषित होने ही वाली है। इस बीच मंगलवार सुबह लेकर संजय राउत ने कहा कि हम चुनाव तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। हमारी इच्छा है कि चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए। ज्ञात हो कि चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे महाराष्ट्र, झारखंड के चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा।

ज्ञात हो कि हाल ही में मुंबई में आयोजित एक दशहरा रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा था कि हरियाणा चुनाव में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह कांग्रेस की 72 सीटें प्रदर्शित की गई थी, लेकिन दोपहर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। उन्होंने आगे कहा था कि यह चमत्कार कैसे हुआ? यह ईवीएम की धोखाधड़ी है और कुछ नहीं, किंतु महाराष्ट्र चुनाव में ऐसा नहीं होगा।

maharashtara

शिवसेना सांसद नरेश गणपत म्हस्के ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इधर, एकनाथ शिंदे गुट के नवनिर्वाचित शिवसेना सांसद नरेश गणपत म्हस्के ने कहा कि "हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे देखने के बाद कांग्रेस मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भारत के संविधान की रक्षा करने का फर्जी बयान फैलाया था, लेकिन अब लोग पता है कि कांग्रेस उनसे झूठ बोलती है।

नरेश गणपत म्हस्के ने आगे कहा कि जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, तब भी मतदान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से होता था। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वे कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस के साथ एक ही राय रखते थे,लोग सच्चाई जानते हैं, इसलिए वे कांग्रेस पार्टी के पीछे नहीं जा रहे हैं।''

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पूर्व ईवीएम पर कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजीव कुमार ने दो टूक कहा है कि जनता मतदान में भाग लेकर सवालों का जवाब देती है, जहां तक ​​ईवीएम का सवाल है, वह 100 फीसदी फ़ुलप्रूफ हैं।

यह भी पढ़ें 'सारे आरोप निराधार, ईवीएम 100% फुलप्रूफ हैं', विपक्षी दलों के सवाल पर बोले CEC राजीव कुमार,देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+