'सारे आरोप निराधार, ईवीएम 100% फुलप्रूफ हैं', विपक्षी दलों के सवाल पर बोले CEC राजीव कुमार,देखें VIDEO

Chief Election Commissioner Rajiv Kumar: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद कांग्रेस ने ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग से सवाल पूछे थे। इसका जवाब आयोग ने पहले ही दे दिया था। इस बीच चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने एवीएम को लेकर फिर बड़ी बात कही है। उन्होंने ईवीएम को 100 फीसदी सही बताया है।

Recommended Video

      'सारे आरोप निराधार, ईवीएम 100% फुलप्रूफ हैं', विपक्षी दलों के सवाल पर बोले CEC राजीव कुमार

      विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि "जनता मतदान में हिस्सा लेकर सवालों का जवाब देती है। जहां तक ​​ईवीएम की बात है, तो वे 100 फीसदी फुलप्रूफ हैं।

      cg

      ज्ञात हो कि कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने बीते कई चुनाव में चुनाव आयोग के समक्ष ईवीएम में गडबडी होने की आशंका जताई थी।वहीं हाल ही में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त सहने वाली कांग्रेस ने जनादेश को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईवीएम में गड़बड़ी के चलते भाजपा की जीत हुई है।

      जबकि, महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले चुनाव तारीखों की घोषणा से पूर्व भी विपक्षी दल के नेता एवीएम को असुरक्षित बता रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने ने कहा है कि महाराष्ट्र में विपक्ष को ईवीएम के स्थान पर पेपर बैलेट से मतदान करवाना चाहिए। नहीं,तो महाराष्ट्र में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग कुछ भी कर सकते हैं।

      दरअसल भाजपा के खिलाफ मुखर समूचे विपक्ष का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ईवीएम में गड़बड़ी करके सभी चुनाव को जीतते आ रही है। ऐसे में ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना चहिये। किंतु चुनाव आयोग विपक्ष के इस मांग को ख़ारिज कर दिया है।

      यह भी पढ़ें हरियाणा की 13 सीटों पर EVM धोखाधड़ी से बदले परिणाम?टीम खड़गे ने सौंपा चुनाव आयोग को ज्ञापन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+