Shiv Sena 2024 Election में किसका दामन थामेगी, क्या उद्धव गुट कांग्रेस के साथ? MP संजय राउत ने दिया जवाब
पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली Shiv Sena 2024 Election में किस बड़ी पार्टी के साथ जुड़ेगी ये देखने वाली बात होगी। ठाकरे के सहयोगी और सांसद संजय राउत ने कांग्रेस के साथ सहयोग के बारे में क्या कहा? जानिए

Shiv Sena 2024 Election में Opposition Unity के मुद्दे से कैसे डील करेगी, इस पर सबकी नजरें हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवसेना पहले ही दो फाड़ हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास निर्वाचित विधायकों-सांसदों के मामले में अधिक जनाधार नहीं दिख रहा। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पर बयान दिया है।
आंतरिक मुद्दों पर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट की बातचीत
दरअसल, वर्तमान में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और इलेक्शन सिंबल दे दिया है। ऐसे में शिवसेना कांग्रेस या किसी और दल के साथ आगे की रणनीति कैसे बनाएगी, इस पर सभी लोगों की नजरें हैं। संजय राउत ने एक सवाल के जवाब में कहा, हम अपने आंतरिक मुद्दों को लेकर दो दिन पहले (कांग्रेस के साथ) चर्चा कर चुके हैं।
शिवसेना विपक्ष की बैठक में जाएगी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक में शामिल नहीं होने पर सवाल पूछे जाने पर राउत ने कहा, हम भले ही बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन महाराष्ट्र और देश में विपक्ष पूरी तरह एकजुट है। राउत ने कहा, हम आज विपक्ष की बैठक में जरूर शामिल होंगे।
राउत ने कांग्रेस के साथ पर क्या कहा- VIDEO
लोक सभा से अयोग्य करार दिए गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी अलग-अलग राज्यों में धरना औ सत्याग्रह करने की बात कर रही है। क्या कांग्रेस की ऐसी मुहिम को उद्धव ठाकरे गुट का साथ मिलेगा? इस सवाल पर ठाकरे के सहयोगी संजय राउत ने कहा, उद्धव गुट की शिवसेना धरने में भी शामिल होगी। उन्होंने कहा, हम विपक्ष की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। महाराष्ट्र और देश में भी विपक्ष एकजुट है।
चार साल पुराने मामले में राहुल को 'जेल'
बता दें कि राहुल गांधी को करीब चार साल पुराने केस में दोषी पाया गया है। सूरत की सीजेएम कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल को आपराधिक अवमानना का दोषी करार देते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई। राहुल के पास ऊपरी अदालतों में अपील के पर्याप्त अवसर हैं, लेकिन सजा के अगले ही दिन राहुल को लोक सभा सचिवालय ने बतौर वायनाड सांसद अयोग्य करार दिया। अब उन्हें तुगलक लेन वाला बंगला नंबर 12 खाली करने को भी कहा गया है। लोक सभा सचिवालय के मुताबिक राहुल को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना होगा। 23 अप्रैल से आवंटन रद्द माना जाएगा।
क्यों खतरे में राहुल का सियासी करियर
खास बात ये भी है कि अगर 30 दिनों के भीतर राहुल अपील नहीं करते हैं, या ऊपरी अदालत से राहुल को राहत नहीं मिली, तो वर्तमान कानून के अनुसार राहुल के सियासी सफर पर ग्रहण लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि राहुल को दो साल की जेल हुई है और कानूनन सजा पूरी होने के 6 साल बात कर वे जनप्रतिनिधि का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
कांग्रेस-शिवसेना की एकजुटता पर सवाल
गौरतलब है कि सजा के बाद राहुल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि वे सावरकर नहीं गांधी हैं और गांधी माफी नहीं मांगता। इस पर शिवसेना ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि शिवसेना सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। बीजेपी ने भी राहुल पर तीखा हमला किया है। ऐसे में राहुल के रवैये और कांग्रेस-शिवसेना की एकजुटता पर सवाल खड़े हुए। उद्धव का बयान भी सुर्खियों में रहा है।












Click it and Unblock the Notifications