Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साईं मंदिर में आया इतना दान टूट गए सारे रिकॉर्ड, सिर्फ न्यू ईयर पर ही आया 18 करोड़ का चढ़ावा

श्री साई मंदिर ट्रस्ट के सीईओ राहुल जाधव के मुताबिक कुल 400 करोड़ 17 लाख 64 हजार 201 रुपये बीते साल दान के रूप में प्राप्त हुए हैं।

Shirdi Saibaba temple receives more than Rs 400 crore donations in 2022

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी में साईं बाबा मंदिर पर हर साल लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लाखों की तादात में पहुंचे वाले श्रद्धालु साईं बाबा के दरबार में जमकर दान देते हैं। साईं ट्रस्ट की ओर से साल 2022 में मिले कुल दान की जानकारी साझा की गई है। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, 2022 में साईं मंदिर को 400 करोड़ से अधिक का दान मिला है। नववर्ष अवसर के पिछले कुछ दिनों में आठ लाख से अधिक भक्तों ने शिरडी मंदिर में दर्शन किए।

पिछले साल आया इतना चंदा

पिछले साल आया इतना चंदा

श्री साई मंदिर ट्रस्ट के सीईओ राहुल जाधव के मुताबिक कुल 400 करोड़ 17 लाख 64 हजार 201 रुपये बीते साल दान के रूप में प्राप्त हुए हैं। 25 दिसंबर के बाद नए साल के मौके पर ही 17 करोड़ 81 लाख रुपये से अधिक की राशि का दान आया। 400 करोड़ से अधिक के चढ़ावे में से 167 करोड़ 77 लाख एक हजार 27 रुपये सीधे दान पेटी में आए।और इसके अलावा दान काउंटर पर कटवाई जाने वाली रसीदों से 74 करोड़ 3 लाख 26 हजार 464 रुपये दान मिले।

इतने करोड़ का मिला सोना

इतने करोड़ का मिला सोना

ट्रस्ट को ऑनलाइन पेमेंट, मनी ऑर्डर, चेक आदि के माध्यम से 144 करोड़ 45 लाख 22 हजार 497 रुपये की राशि दान में मिली। इसमें सोने, चांदी आदि के आभूषणों का मूल्य भी शामिल है। 2022 में साईंबाबा को 26 किलो से अधिक सोना मिला। जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक थी। 330 किलोग्राम से अधिक चांदी मिली, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये थी।

31 दिंसबर को रात में भी खुला साईं मंदिर

31 दिंसबर को रात में भी खुला साईं मंदिर

कोविड संबंधी प्रतिबंधों में पूरी छूट मिले के बाद से 2022 में साईं मंदिर में भक्तों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह से प्रतिदिन 1 लाख से अधिक भक्त मंदिर में आ रहे हैं। 31 दिसंबर को मंदिर पूरी रात खुला रहा क्योंकि दर्शनार्थियों की संख्या इतनी थी, कि मंदिर बंद नहीं किया जा सका। भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले इस चढ़ावे का इस्तेमाल मंदिर ट्रस्ट जनहित के कामों में करता है।

दान में रुपए इस काम में किए जाते हैं खर्च

दान में रुपए इस काम में किए जाते हैं खर्च

मंदिर ट्रस्ट में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों की तनख्वाह के अलावा ट्रस्ट की तरफ से अस्पताल और एजुकेशन संस्थान चलाया जाता है। ट्रस्ट दो अस्पताल चलाता है जहां मरीजों को मुफ्त में इलाज और दवाइयां मुहैया कराई जाती हैं। इसके अलावा, यह एक प्रसादालय चलाता है जहां प्रतिदिन 50,000 से 1 लाख से अधिक भक्तों को मुफ्त भोजन प्रदान किया जाता है।

मंदिर को इस साल इनकम टैक्स में मिली छूट

मंदिर को इस साल इनकम टैक्स में मिली छूट

सीईओ राहुल जाधव ने कहा कि, ट्रस्ट मुफ्त शिक्षा प्रदान करने पर भी खर्च करता है और सामाजिक जिम्मेदारी के हिस्से के रूप में हम क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए धन का उपयोग करते हैं। एसएसएसटी ने राज्य सरकार को 51 करोड़ रुपये का दान दिया था। पिछले महीने ही शिरडी के श्री साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट को पिछले तीन साल में लगाए गए 175 करोड़ रुपये के आयकर भुगतान से छूट दी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+