'पार्टी के भविष्य के लिए ही छोड़ा अध्यक्ष का पद', विरोध के बीच NCP कार्यकर्ताओं से मिले शरद पवार

Sharad Pawar Resignation: शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इस बीच शरद पवार पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है।

शरद पवार

Sharad Pawar Resignation: शरद पवार के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद एनसीपी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध के बीच शरद पवार आज मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शरद पवार से कार्यकर्ता अनुरोध कर रहे हैं कि वे अपना इस्तीफा वापस ले लें।

NCP कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए शरद पवार ने कहा कि अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला पार्टी के भविष्य के लिए लिया है। शरद पवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इसे स्वीकार करें। पार्टी के भविष्य के लिए ही यह फैसला लिया है।

इसके बाद भी शरद पवार को मनाने का प्रयास जारी है। अब 5 या 6 मई को एक समिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें पता चलेगा कि आगे क्या होगा।

शरद पवार के ऐलान के बाद इस बात की भी चर्चा तेज हो गई है कि अब पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस बीच तीन नामों पर जोरों से चर्चा चल रही है। शरद पवार के भतीजे अजीत पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले और एनसीपी के वाइस प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ प्रफुल्ल पटेल ने खुद को इससे अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अध्यक्ष बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

Recommended Video

    Sharad Pawar Resigns : Saamana ने किया Sharad Pawar और Ajit Pawar पर सनसनीखेज दावा | वनइंडिया हिंदी

    प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि जब तक पवार साहब के इस्तीफे पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक एनसीपी के नए चीफ को लेकर सवाल ही नहीं पैदा होता। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार नहीं हूं।

    वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसको लेकर टिप्पणी की है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पवार साहब का फैसला NCP का अंदरूनी मामला है। यह उनका निजी फैसला है। डिप्टी सीएम ने कहा कि शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने कुछ सोचकर फैसला किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी पार्टी के भीतर कई मुद्दों पर मंथन चल रहा है। इसलिए इस पर प्रतिक्रिया देना हमारे लिए सही नहीं होगा। हम स्थिति पर नजर रखेंगे और एक-दो दिन बाद प्रतिक्रिया देंगे।

    यह भी पढ़ें- जब शरद पवार ने 1993 बम धमाके में जानबूझकर किया था गुमराह, कहा था- राज्य की भलाई के लिए किया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+