Sharad Pawar: शरद पवार के बाद अब NCP महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने दिया इस्तीफा

NCP President Sharad Pawar Resign Live: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी हलचल उस वक्त मच गई, जब एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

sharad pawar

Sharad Pawar latest news: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को अपनी आत्मकथा के विमोचन कार्यक्रम में शरद पवार ने कहा कि मैं पार्टी के अध्यक्ष पद से अब रिटायर होना चाहता हूं और आप सभी मिलकर अपने नए नेता का चयन करें। शरद पवार के इस ऐलान के बाद हंगामा मच गया और उनके समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनसे अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया। पढ़िए, शरद पवार के इस्तीफे के ऐलान से जुड़े सभी अपडेट।

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
May 03, 2023, 1:51 PM IST

एनसीपी की बैठक

मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एनसीपी की बैठक जारी, अध्यक्ष पद से शरद पवार के इस्तीफे के ऐलान के बाद नए पार्टी अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहा है मंथन
May 03, 2023, 1:38 PM IST

पूरे हालात पर हमारी नजर: संजय राउत

संजय राउत ने कहा, 'एनसीपी के अध्यक्ष पद से शरद पवार का इस्तीफा देश की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है, हम इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और हालात को देखते हुए तय करेंगे कि आगे क्या करना है'
पूरे हालात पर हमारी नजर: संजय राउत
May 03, 2023, 1:15 PM IST

एनसीपी महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने दिया इस्तीफा

एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कहा- मैंने अपना इस्तीफा एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भेज दिया है, पवार साहेब के इस्तीफे के बाद ठाणे एनसीपी के सभी पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है
May 03, 2023, 11:41 AM IST

वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे अजीत पवार

मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे एनसीपी नेता अजीत पवार, कुछ ही देर पहले शरद पवार भी पहुंचे थे, पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर हो सकता है फैसला
May 03, 2023, 11:14 AM IST

'महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर कोई असर नहीं'

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'एनसीपी के अध्यक्ष पद से शरद पवार के इस्तीफे के बाद महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा'
May 03, 2023, 11:12 AM IST

वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे शरद पवार

मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे शरद पवार, समर्थकों की मांग- अध्यक्ष पद से इस्तीफे का फैसला वापस लें शरद पवार
May 03, 2023, 11:09 AM IST

कौन होगा एनसीपी का अगला अध्यक्ष

शरद पवार के इस्तीफे के ऐलान के बाद एनसीपी के अगले अध्यक्ष के चयन के लिए बनाई गई कमेटी जल्दी ही मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में करेगी बैठक
May 02, 2023, 6:07 PM IST

इस्तीफे पर पुनर्विचार

अजीत पवार ने कहा कि, कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद शरद पवार फिर से अपने इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 2-3 दिनों का समय मांगा है।
May 02, 2023, 4:51 PM IST

स्वीकार नहीं करेंगे पवार साहेब का फैसला: फौजिया खान

एनसीपी महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजिया खान ने कहा, 'पार्टी का एक भी कार्यकर्ता पवार साहेब के इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगा, हम सभी लगातार उनसे निवेदन कर रहे हैं कि वो अपना फैसला वापस लें'
May 02, 2023, 4:43 PM IST

शरद पवार समर्थकों का हंगामा जारी

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, अजीत पवार और पार्टी के कई अन्य नेता शरद पवार के समर्थकों को समझाने में जुटे, शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की अपील कर रहे हैं समर्थक
May 02, 2023, 4:40 PM IST

शरद पवार समर्थकों का हंगामा

शरद पवार के इस्तीफे पर भारी हंगामा, मुंबई में वाईबी चव्हाण केंद्र के बाहर जुटे पवार समर्थकों ने की नारेबाजी, शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की मांग
May 02, 2023, 4:39 PM IST

पवार ही बता सकते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया: तारिक अनवर

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा, 'पवार साहेब काफी अनुभवी नेता हैं, केवल वही या फिर उनका परिवार ही बता सकता है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, 25 साल तक एनसीपी अध्यक्ष रहने के बाद ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है'
May 02, 2023, 4:26 PM IST

अजीत पवार ने सुप्रिया सुले को दी सलाह

एनसीपी के कई अन्य नेता अभी भी शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की गुजारिश कर रहे, अजित पवार ने सुप्रिया सुले को कुछ भी न बोलने की सलाह दी
May 02, 2023, 4:23 PM IST

'ये एनसीपी का आंतरिक मामला'

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'पवार साहेब का इस्तीफा एनसीपी का आंतरिक मामला है, ये उनकी व्यक्तिगत फैसला है, वो बहुत सीनियर नेता हैं और उन्होंने सोच समझकर ही फैसला लिया होगा'
May 02, 2023, 2:51 PM IST

शरद पवार फैसला वापस नहीं लेंगे: अजीत पवार

पवार साहेब ने खुद कुछ दिन पहले ही पार्टी में बदलाव की जरूरत की बात कही थी, हमें उनके फैसले को उनकी उम्र और सेहत के नजरिए से भी देखना चाहिए, सबको समय के हिसाब से फैसला लेना है, पवार साहब ने फैसला लिया है और वो इसे वापस नहीं लेंगे: अजीत पवार
May 02, 2023, 2:43 PM IST

'NCP परिवार के मुखिया बने रहेंगे पवार'

एनसीपी नेता अजीत पवार ने शरद पवार के इस्तीफे पर कहा, 'पवार साहेब हमेशा एनसीपी परिवार के मुखिया बने रहेंगे, जो भी पार्टी का नया अध्यक्ष बनेगा वो पवार साहेब के दिशा-निर्देश में ही काम करेगा'
May 02, 2023, 2:37 PM IST

हंगामे पर क्या बोले शरद पवार

इस्तीफे का विरोध कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले शरद पवार, 'आइए हम सब मिलकर एनसीपी के लिए काम करते है, लेकिन मेरा इस्तीफा आप लोग स्वीकार करिए'
हंगामे पर क्या बोले शरद पवार
May 02, 2023, 2:31 PM IST

'फैसले पर फिर से सोचें शरद पवार'

एनसीपी नेता छगन भुजबल, जितेंद्र आव्हाड और दिलीप वाल्से पाटिल ने एक सुर में की अपील, 'एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के आपके फैसले को स्वीकार करने के लिए हम तैयार नहीं हैं, हम चाहते हैं कि आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करें'
May 02, 2023, 1:58 PM IST

शरद पवार समर्थकों का हंगामा जारी

एनसीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं का हंगामा जारी, सभी ने एकजुट में की शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की अपील, कहा- आपके बिना पार्टी का अस्तित्व नहीं
May 02, 2023, 1:55 PM IST

इस्तीफे पर प्रफुल्ल पटेल ने क्या कहा

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'अपने इस्तीफे का ऐलान करने से पहले शरद पवार ने पार्टी के किसी नेता से ना कुछ बताया और ना ही किसी को भरोसे में लिया'
May 02, 2023, 1:45 PM IST

भावुक हुए जयंत पाटिल, शरद वापस से फैसला बदलने की अपील

शरद पवार के ऐलान पर भारी हंगामा: एनसीपी के सीनियर नेता जयंत पाटिल ने भी की शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की अपील, अपनी बात रखते हुए फूट-फूटकर रोने लगे जयंत पाटिल
May 02, 2023, 1:40 PM IST

शरद पवार के इस्तीफे पर अजीत पवार ने क्या कहा

शरद पवार के इस्तीफे पर भतीजे अजीत पवार ने कहा, 'हम परिवार के लोग साथ में बैठेंगे और उस बैठक में पार्टी के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे, हम कार्यकर्ताओं की भावनाओं को शरद पवार के सामने रखेंगे और अनुरोध करेंगे कि वो कार्यकर्ताओं की भावनाओं के आधार पर फैसला लें'
May 02, 2023, 1:34 PM IST

शरद पवार के समर्थकों की नारेबाजी

शरद पवार के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के ऐलान के बाद समर्थकों ने किया हंगामा, नारेबाजी करते हुए शरद पवार से की अपना फैसला वापस लेने की अपील, पार्टी के दिग्गज नेता भी जुटे
May 02, 2023, 1:30 PM IST

शरद पवार ने किया इस्तीफे का ऐलान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया, मंगलवार को अपनी आत्मकथा के विमोचन के मौके पर शरद पवार ने ये चौंकाने वाला ऐलान किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+