पेट दर्द के बाद शरद पवार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, की जाएगी सर्जरी
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में दर्द हो रहा है। एक दिन बाद बुधवार को उनकी एक सर्जरी होनी थी लेकिन उसके पहले ही दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मंगलवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video
NCP chief Sharad Pawar की तबीयत बिगड़ी, सर्जरी के लिए होंगे Hospital में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि "हमारे पार्टी प्रमुख शरद पवार को कल होने वाली एंडोस्कोपी और सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाना था लेकिन वह एक बार फिर से पेट में दर्द महसूस रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications