140वीं Savarkar Jayanti: महाराष्ट्र सरकार 'स्वातंत्र्य वीर गौरव दिवस' मनाएगी, जानिए योजना का मकसद

विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर महाराष्ट्र सरकार 28 मई को 'स्वातंत्र्य वीर गौरव दिवस' के रूप में सेलिब्रेट करेगी। जानिए सीएम एकनाथ शिंदे की योजना।

Savarkar Jayanti

Savarkar Jayanti को महाराष्ट्र सरकार ने 'स्वातंत्र्य वीर गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के दिन ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संसद भवन की नई इमारत का उद्घाटन भी होना है।

गत दिनों महाराष्ट्र की भाजपा-शिवसेना सरकार ने घोषणा की थी कि 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती को 'स्वातंत्र्य वीर गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

सावरकर जयंती के संबंध में महाराष्ट्र सरकार की योजना के संबंध में ऑल इंडिया रेडियो (AIR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वीर सावरकर के कार्यों और विचारों को फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीएम शिंदे ने कहा, भाजपा और शिवसेना की सावरकर यात्रा के बाद, महाराष्ट्र सरकार की एक और पहल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर के विशाल योगदान को भी उजागर करेगी, उनकी विचारधारा का प्रचार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, सामाजिक सुधारों और अस्पृश्यता के उन्मूलन को लेकर सावरकर के अभियानों के बारे में युवा पीढ़ी जाने, सरकार इस बात का पूरा प्रयास करेगी। बता दें कि विनायक सावरकर का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले में 28 मई, 1883 को हुआ था।

बता दें कि राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर 28 मई के दिन को 'स्वतंत्र वीर गौरव दिवस' के रूप में मनाने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि युवाओं के बीच सावरकर के संघर्षों की समझ होनी चाहिए। जिससे युवा उनकी विचारधारा और दृढ़ संकल्प से प्रेरित हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+